CG में नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा VIDEO, बोली- और क्या होगा...ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न!

bilaspur news
X
npg.news
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे में स्कूटी सवार युवती ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान।पुलिस से बदसुलूकी भी की। युवती के हंगामे का वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे में स्कूटी सवार युवती ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान। पुलिस से बदसुलूकी भी की। युवती के हंगामे का वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वाहन चेकिंग के दौरान नशे में स्कूटी सवार युवती ने जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने जब उसे रोका, तब कार्रवाई का विरोध करते हुए बदसलूकी की। यही नहीं मौके पर मौजूद लोगों से भी विवाद करते नजर आई। युवती के हंगामे का वीडियो सामने आया है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

घटना के दौरान जब लोग वीडियो बनाने लगे तो युवती गुस्से में आ गई और गाली-गलौज करने लगी। उसने कहा, इतना क्या वीडियो बना रहे हो, ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न और क्या होगा, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलेप्स कर देना और क्या होगा।



इस चौक पर पुलिस की चेकिंग

मंगलवार रात सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम राजीव गांधी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच हो रही थी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान रात तकरीबन 10:30 बजे महाराणा प्रताप चौक की ओर से आ रही स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन अचानक स्कूटी सहित गिर गई। इसके बाद युवती पुलिस जवानों पर ही भड़क गई। वह सड़क पर भीड़ को लेकर हंगामा करने लगी।

ब्रेथ एनालाइजर में शराब पीने की पुष्टि हुई

पुलिसकर्मी उसे संभालने पहुंचे तो वह उनके साथ बदसलूकी करने लगी। पुलिस ने युवती को ब्रेथ एनालाइजर में फूंक मारने को कहा। वह बीच सड़क पर हंगामा करती रही और जांच से बचने की कोशिश करती रही। काफी मशक्कत के बाद उसने जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया है।

Tags

Next Story