वाराणसी में हाई-वोल्टेज ड्रामा : 7 साल का इश्क, मंदिर वाली शादी और घर पहुँचते ही पत्नी ने जड़ा जोरदार तमाचा
Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्यार, शादी और धोखे का एक ऐसा फिल्मी ड्रामा सामने आया है, जिसने पूरे मिर्जामुराद इलाके में सनसनी फैला दी हैं. सात साल पुराने प्रेम संबंध और मंदिर में हुई गुपचुप शादी का दावा लेकर जब एक युवती अपने प्रेमी के घर हक मांगने पहुंची, तो वहां स्वागत की जगह उसे थप्पड़ मिला. बीच सड़क पर घंटों चले इस हंगामे में पड़ोसियों की भीड़ जुट गई. और मामला थाने तक पहुंच गया.

वाराणसी में हाई-वोल्टेज ड्रामा : 7 साल का इश्क, मंदिर वाली शादी और घर पहुँचते ही पत्नी ने जड़ा जोरदार तमाचा
Varanasi News : वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिर्जामुराद इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक युवती अपने उस प्रेमी के घर पहुंच गई जिसके साथ उसका सात सालों का रिश्ता था. लेकिन वहां जो हुआ, उसकी कल्पना युवती ने कभी नहीं की थी. प्रेमी की मौजूदा पत्नी ने न सिर्फ उसे घर से बाहर निकाला, बल्कि सरेआम थप्पड़ भी जड़ दिया. इसके बाद बीच सड़क पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.
सात साल का साथ और मंदिर में शादी का दावा
मामला मिर्जामुराद थाने के एक गांव का है. युवती का आरोप है कि उसका एक युवक के साथ पिछले सात वर्षों से प्रेम संबंध था. रिश्ता इतना आगे बढ़ चुका था कि दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था. युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उन दोनों ने वाराणसी के ही एक मंदिर में छिपकर शादी कर ली थी. हालांकि, दोनों के परिवारों ने इस शादी को मंजूरी नहीं दी थी, जिसकी वजह से वो अलग-अलग रह रहे थे, लेकिन चोरी-छिपे उनकी मुलाकातें जारी थीं.
धोखे से की दूसरी शादी, दिल्ली में भी साथ रहे
युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी ने पिछले साल गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है. जब उसने इस बात का विरोध किया, तो युवक ने उसे बातों में फंसा लिया और साथ रखने का भरोसा दिया. हाल ही में जब युवक चेन्नई से दिल्ली आया, तो उसने युवती को भी वहां बुला लिया. दोनों कुछ दिनों तक दिल्ली में साथ भी रहे, लेकिन युवक उसे वहीं छोड़कर बहाना बनाकर घर वापस लौट आया.
घर पर हंगामा और पत्नी ने जड़ा थप्पड़
जब प्रेमी ने फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क तोड़ लिया, तो युवती का सब्र टूट गया. बुधवार की सुबह वह सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई और वहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया. वह अपनी पत्नी वाली जगह मांग रही थी और साथ रहने की जिद पर अड़ी थी. इसी बीच, युवक की दूसरी पत्नी बाहर आई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमी की पत्नी ने युवती को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया.
थाने में घंटों चली पंचायत
घर से निकाले जाने के बाद युवती दरवाजे पर ही बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी. शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई. मिर्जामुराद थाने में घंटों तक मान-मनौव्वल और पंचायत चला. पुलिस ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं. काफी देर तक चली काउंसलिंग के बाद, पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया.
ऐसा एक मामला कानपूर से भी आया था
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया था, जब जयमाल की रस्म के दौरान एक युवती ने अचानक स्टेज पर चढ़कर दूल्हे को जोरदार तमाचा जड़ दिया था. युवती का आरोप था कि दूल्हा पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और अब उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी रचा रहा था. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच युवती ने सबूत के तौर पर अपनी और दूल्हे की पुरानी तस्वीरें और वीडियो दिखाए, जिसे देख वधु पक्ष के होश उड़ गए और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं.
इस हंगामे के बाद दुल्हन ने खुद शादी से इनकार कर दिया और अपनी वरमाला उतारकर फेंक दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की छानबीन की, तो पता चला कि दूल्हा दहेज के लालच में अपनी पुरानी प्रेमिका को बिना बताए यह रिश्ता तय कर चुका था. विवाद इतना बढ़ा कि बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा और पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया था.
