Begin typing your search above and press return to search.

पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश: शक में पति ने पार की हैवानियत की हदें, घटना जानकर दहल उठेगा दिल

Balodabazar Crime News: पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। शक की लत की वजह से मारपीट के बाद वह उसे जिंदा जलाकर मार देना चाहता था।

Balodabazar Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

बलौदाबाजार 24 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने 25 जनवरी को अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। शक की लत की वजह से मारपीट के बाद वह उसे जिंदा जलाकर मार देना चाहता था, हालांकि महिला ने भागकर अपनी जान बचा ली। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 23 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

पीड़िता ने सहायता केंद्र लिमतरा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 25 जनवरी को अपने माता और पिता के साथ पिकनिक मनाने के लिए मदकू द्वीप जाने की तैयारी कर रही थी तभी आरोपी पति रिषभ मसीह उर्फ बंटी (29) ने उसपर पिकनीक मनाने नहीं बल्कि किसी से मिलने जाने का आरोप लगाया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की।



आरोपी पर कौन सी धारा लगी ?

मारपीट के बाद भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने उसपर पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस मारने लगा। गनिमत रही कि महिला ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। वरना उसका बचना मुश्किल था। इसके बाद महिला ने सहायता केंद्र लिमतरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ धारा 296,115(2),351(3),109 BNS के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

इसके बाद पुलिस अधीक्षक (SP) भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस सहायता केंद्र लिमतरा प्रभारी सउनि जगदीश सोनवीन, प्र आर राजेन्द्र नेताम, आर लीलाधार देववंशी, आर लक्ष्मी प्रसाद यादव की टीम ने आरोपी रिषभ मसीह उर्फ बंटी को 23 मार्च को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

हत्या की कोशिश करने पर कौन सी धारा लगती है?

अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि हत्या की कोशिश करने वाले पर IPC की धारा 302 (अब BNS 101) लगाई जाती है। वहीं बात करें सजा की तो अगर चोट नहीं पहुंचती है तो 10 साल और गंभीर चोट पहुंचती है तो आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story