Begin typing your search above and press return to search.

बॉयफ्रेंड संग बुर्के में आई लुटेरी: नकली पिस्टल दिखाकर उड़ा लिए 3.60 लाख के गहने, घटना का लाइव CCTV आया सामने

Ayodhya Crime News: लड़की ने ज्वेलरी शॉप में नकली पिस्टल अड़ाकर 3.60 लाख की ज्वेलरी लूट ली और अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से फरार हो गई।

Ayodhya Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

अयोध्या 03 अप्रैल 2026, श्री राम की नगरी अयोध्या में बंटी-बबली ने लूटपाट की है। पुलिस ने गुरुवार देर रात को इस लूटेरी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने गुरुवार दोपहर ज्वेलरी शॉप में नकली पिस्टल अड़ाकर 3.60 लाख की ज्वेलरी लूट ली थी और अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से फरार हो गई थी। यह पूरा मामला रुदौली कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कब और कैसे की लूटपाट ?

दरअसल, मोहल्ला कोठी बाजार में रहने वाले सर्राफा कारोबारी महेश के घर से 900 मीटर में उनकी अग्रवाल कॉम्पलेक्स में महेश ज्वेलर्स नाम की ज्वेलरी दुकान है। गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास एक लड़की बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप में आई और सोने का हार और चैन खरीदने का झांसा दिया। इसके बाद उसने मौका पाकर 3.60 लाख रुपए का 22 कैरेट का 26 ग्राम सोने के गहने उठा लिए। इसके बाद अपने कमर से नकली पिस्टल निकालकर महेश पर तान दी और कहा कि आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी।



कैसे और कहां से पकड़ाए आरोपी ?

लूट की घटना को अंजाम देकर लड़की पैदल भागी और कुछ दूर पर बाइक समेत खड़े अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली। इसके बाद महेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फूटेज चेक किए तो उसमें युवक की गाड़ी का नंबर दिख गया, जिसके बाद टीम ने आरोपी राहुल को परान का पुराव से पकड़ लिया और पायल को पुरवा गांव से पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पहचान न हो इसलिए बुर्का पहना था।

ADG जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने क्या कहा ?

इस मामले में ADG जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों आयोध्या से बाहर भागने की फिराक में थे, तभी गिरफ्तार कर लिया गया। बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की का नाम पायल है। उसके साथ राहुल नाम का लड़का था। दोनों बंटी और बबली बनकर घटना को अंजाम दे रहे थे। दोनों दोस्त है और खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर लूट की गई थी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story