नेताओं-सेलिब्रिटीज का भविष्य देखने वाला ज्योतिषी गिरफ्तार: महिला ने लगाए रेप के आरोप, कार्यालय में 58 पोर्न वीडियो मिलने से मचा हड़कंप
नासिक क्राइम ब्रांच यूनीट 1 ने ज्योतिषी अशोक खरात को रेप के आरोप में बुधवार तड़के 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके कार्यालय से एक पेन ड्राइव जब्त किया है, जिसके अंदर 58 पोर्न वीडियो मिले हैं।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
नासिक 18 मार्च 2026, महाराष्ट्र की नासिक पुलिस और नासिक क्राइम ब्रांच यूनीट 1 की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने कई बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाले ज्योतिषी अशोक खरात को रेप के आरोप में बुधवार तड़के 4 बजे गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कार्यालय से एक पेन ड्राइव जब्त किया है, जिसके अंदर 58 पोर्न वीडियो मिले हैं। कई वीडियो मशहूर महिलाओं और सेलिब्रिटीज से जुड़े हुए हैं।
क्या है पूरा मामला ?
नासिक की सरकारवाड़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनीट 1 ने मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात के काले कारनामो की पोल खोल दी है। ज्योतिषी अशोक खरात को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उसके ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स कार्यालय से एक पेन ड्राइव जब्त किया गया है, जिसमें मशहूर महिलाओं और सेलिब्रिटीज से जुड़े 58 पोर्न वीडियो मिले हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
महिला ने लगाया रेप का आरोप
दरअसल, सरकारवाड़ा पुलिस थाने में 35 वर्षिय महिला ने खुद को कॉस्मोलॉजी विशेषज्ञ और भविष्यवक्ता बताने वाले अशोक खरात उर्फ स्वघोषित कैप्टन के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनीट 1 ने जब जांच शुरु की तो अशोक खरात के ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स कार्यालय में एक पेन ड्राइव मिली, जिसके अंदर से 58 पोर्न वीडियो बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि यह पोर्न वीडियो मशहूर महिलाओं और सेलिब्रिटीज से जुड़े हुए हैं। ऐसे में ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप जैसी आशंका जताई जा रही है।
जताई गई ये बड़ी आशंका
पुलिस के मुताबिक, अशोक खरात ने अपने ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स कार्यालय में गुप्त तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अशोक महिलाओं को भविष्य का डर दिखाकर या फिर प्रलोभन का लालच देकर उनके साथ अत्याचार करता था। वीडियो के सामने आने के बाद कई बड़ी हस्तियों की नींद उड़ गई है।
कब चर्चा में आया अशोक खरात ?
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नवंबर 2022 में अशोक खरात के सिन्नर तालुका के मिरगांव में स्थित ईशानेश्वर मंदिर में गए थे, जिसके बाद से अशोक खरात चर्चा में आया था। इसके बाद कई बड़े नेता, सेलिब्रिटी और बिजनेसमैन अशोक खरात से गाइडेंस लेने के लिए जाने लगे।
कौन है अशोक खरात ?
अशोक खरात शिवनिका ट्रस्ट का प्रमुख है और सिन्नर तालुका के मिरगांव में स्थित ईशानेश्वर मंदिर का प्रबंधन भी संभालता है। उसका दावा है कि वह मर्चेट नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी है। इस दौरान उसने 22 सालों तक कई देशों का दौरा किया है। रिटायरमेंट के बाद उसने ब्रम्हांड की उत्पत्ति और रचना के अध्ययन का दावा किया। इतना ही वह ज्योतिष के क्षेत्र में स्वर्ण पदक जीतने का दावा कर खुद को ज्योतिष और अंकशास्त्र का विशेषज्ञ के साथ अंकशास्त्र का विशेषज्ञ बताता था।
