Begin typing your search above and press return to search.

भाई ने मोबाइल पर देखा पोर्न वीडियो, कंट्रोल नहीं होने पर बहन का कर दिया ये हाल, हालत देखकर परिजनों के उड़े होश

Reva Crime News: रीवा में भाई ने अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म किया है। मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

reva rape news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रीवा 24 फरवरी 2026, मध्यप्रदेश के रीवा जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां 14 साल के भाई ने 6 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया है। मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने के बाद उसने शनिवार की रात अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाई को अपनी हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला जनेह थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरी घटना ?

जनेह थाना क्षेत्र में भाई-बहन का रिश्ता उस वक्त शर्मसार हो गया, जब 14 साल के भाई ने पोर्न वीडियो देखकर अपनी ही 6 साल की बहन को हवस का शिकार बना लिया। उसने कुरकुरे का लालच देकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। मासूम जब दर्द के कारण रोने लगी तब इसका खुलासा हुआ। वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे दिया घटना को अंजाम ?

बताया जा रहा है कि 14 साल के किशोर को मोबाइल में पोर्न वीडियो देखने की लत थी। यह लत उसपर इस कदर हावी हो गया कि उसने अपनी ही 6 साल की चचेरी बहन को हवस का शिकार बना डाला। शनिवार की रात उसने सबसे पहले उसे कुरकुरे खिलाने दुकान ले गया और दुकान से वापस आने के बाद उसको अपने कमरे में ले जाकर अपने हवस का शिकार बनाया।

कौन सी धारा के तहत गिरफ्तार हुआ आरोपी ?

भाई के हवस का शिकार हुई मासूम जब दर्द से रोने लगी तब घर वालों को इसकी जानकारी हुई। मासूम खून से लथपथ हालत में दर्द से तड़प रही थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं जब बच्ची की हालत ठीक हो गई, तो परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने भी पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत क्या सजा मिलती है ?

18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ यौन अपराध के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को 3 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा सुवाई जाती है। वहीं अगर मामला गंभीर है तो 20 साल की जेल, भारी भरकम जुर्माना, उम्रकैद या फिर मृत्युदंड की भी सजा हो सकती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story