Begin typing your search above and press return to search.

पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट: अवैध संबंध का विरोध करने पर हुआ बवाल, प्रेमी और मकान मालिक ने भी दिया साथ

Agra Crime News: पत्नी ने बॉयफ्रेंड और मकान मालिक के साथ मिलकर पति का प्राइवेट पार्ट चाकू से काटकर अलग कर दिया।

पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट: अवैध संबंध का विरोध करने पर हुआ बवाल, प्रेमी और मकान मालिक ने भी दिया साथ
X
By Chitrsen Sahu

आगरा 05 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के आगरा में पति को पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसने अपने बॉयफ्रेंड और मकान मालिक के साथ मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट चाकू से काटकर अलग कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। पूरा मामला रुनकता थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मूल रूप से तो एटा के सकीट थाना क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में सिकंदरा के रुनकता थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है और जूते की फैक्ट्री में काम करता है। पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसे लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी का मकान मालिक के पहचान वाले टिंकू के साथ अवैध संबंध है, जो कि मथुरा के फरह क्षेत्र का रहने वाला है।

कब और कैसे दिया घटना को अंजाम ?

पीड़ित ने जब अवैध संबंध को लेकर अपनी पत्नी को डांटा और मकान खाली करने की बात कही तो वो नहीं मानी, जिसके बाद पीड़ित खुद कमरा खाली कर दूसरी जगह रहने लगा। 2 अप्रैल की रात 11 बजे के आसपास पत्नी, उसका प्रेमी टिंकू के साथ मकान मालिक ने उसे सब्जी मंडी के पास रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने उसका प्राइवेट पार्ट चाकू से काटकर अलग कर दिया।

पुलिस का मामले में क्या कहना है ?

घटना के बाद खून से लथपथ हालत में पुलिस ने उसे SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरु कर दी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story