Begin typing your search above and press return to search.

Kabirdham News: नाबालिग बालक से 27 वर्षीय महिला ने होटल में किया अनाचार, सोशल मीडिया पर हुई थी जान-पहचान, जानिए पूरा मामला

Kabirdham News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग से अनाचान करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने होटल में घटना को अंजाम दिया था।

Kabirdham News: नाबालिग बालक से 27 वर्षीय महिला ने होटल में किया अनाचार, सोशल मीडिया पर हुई थी जान-पहचान, जानिए पूरा मामला
X
By Sandeep Kumar

Kabirdham News: कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से चौकाने वाला मामला सामने आया है। 27 वर्षीय महिला ने नाबालिग बालक के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। महिला ने बालक को होटल बुलाया और फिर उसके साथ जबरन अनाचार किया। घटना के बाद शिकायत करने पर महिला के द्वारा नाबालिग बालक को डराया-धमकाया गया था। पीड़ित बालक की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग बालक की शिकायत के मुताबिक, उसकी जान-पहचान महिला के साथ सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों एक-दूसरे से मुलाकात भी करते थे। इसी बीच 1 मार्च को महिला ने नाबालिग को पसंद करने की बात कहकर भावनात्मक दबाव बनाकर उसे भोरमदेव स्थित भुनेश्वर होटल में बुलाया था, जहां उससे जबरन महिला ने अनाचार किया।

घटना के बाद महिला ने किसी को बताने पर धमकी देते हुए डराया धमकाया गया। महिला के कृत्य से परेशान और मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराया। थाना कोतवाली कबीरधाम में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 04 पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

कबीरधाम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कबीरधाम पुलिस की अपील, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले संपर्कों में सतर्कता बरतें और अपराधिक घटना और उत्पीड़न की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story