Begin typing your search above and press return to search.

बच्चे से अश्लील हरकत के बाद मर्डर: पत्थर से सिर कुचलकर कुएं में फेंकी लाश, रोंगटे खड़े कर देगी ये पूरी वारदात

Korba Crime News: 19 वर्षीय नशेड़ी ने 7 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत कर उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया।

Korba Crime News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

कोरबा 05 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के कोरबा में 7 साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय नशेड़ी 2 अप्रैल को मासूम को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। वहीं जब उसने शोर मचाया, तो उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और लाश को 12 फीट कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने लाश को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, 7 साल का आयान 2 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाने के बाद तो बाकी दोस्त लौट आए पर आयान नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की, लेकिन फिर भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद जब पुलिस ने आयान की तलाश शुरु की, तो पता चला कि आयान को आखिरी बार पड़ोसी रंजीत कुमार (19) के साथ देखा गया था।

कैसे हुआ मामले का खुलासा ?

शुक्रवार पूरे दिन की तलाशी के बाद भी जब आयान का कोई पता नहीं चला तो गांव में बैठक बुलाई गई और शक के आधार पर रंजित से पूछताछ की गई, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने जब रंजित से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

कब और कैसे दिया वारदात को अंजाम ?

आरोपी रंजित ने बताया कि वह नशे की हालत में तालाब किनारे पहुंचा था और आयान को नहाते देखकर उसकी नियत डोल गई, जिसके बाद उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसका पैंट उतारकर अश्लील हरकत की। आयान के शोर मचाने पर रंजित डर गया और उसने उसके सिर पर पत्थर से मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आयान के शव को कुएं से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं रंजीत कुमार (19) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story