कोरोना ब्रेकिंग : 24 घंटे में 4 डाक्टर समेत 7 मेडिकल स्टाफ मिले कोरोना पॉजेटिव…. आंबेडकर अस्पताल के डाक्टर और CMHO आफिस का मेडिकल स्टाफ मिला संक्रमित…

रायपुर 19 नवंबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच डाक्टर व मेडिकल स्टाफ के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। राजधानी में आज दो डाक्टर समेत चार मेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जानकारी के मुताबिक आंबेडकर अस्पताल से दो डाक्टर कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इससे पहले आंबेडकर की स्टाफ नर्स को कोरोना हुआ था, लेकिन डाक्टरों के संक्रमित होने का ये पहला मामला है। मेकाहारा के रेडियो डाग्नोस्टिक विभाग के डाक्टर के संक्रमित होने की खबर है।
डाक्टर, नर्स और पुलिसकर्मी मिले कोरोना पॉजेटिव …. एक ही जिले में 6 कोरोना वारियर्स की रिपोर्ट आयी पॉजेटिव….3 जवान संक्रमित मिला, थाने को किया जा रहा सील
वहीं CMHO आफिस के दो स्टाफ कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को एक लेडी कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिली थी, जबकि आज एक अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। ये सभी अप्रत्यक्ष रूप से कोरोना की ड्यूटी में लगे हुए थे। डाक्टरों व मेडिकल स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है।
इससे पहले गुरुवार को दुर्ग में 6 कोरोना वारियर्स संक्रमित मिले थे। इनमें दो डाक्टर, एक नर्स और 3 पुलिस जवान शामिल हैं। दुर्ग के नेवई थाना के तीन पुलिस जवान में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। इधर सेक्टर एक की कोविड अस्पताल की एक महिला नर्स भी कोरोना पॉजेटिव पायी गयी है।
