Begin typing your search above and press return to search.

ट्रांसफर ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल: 130 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों के टीआई बदले, देखें एसएसपी का आदेश

CG Transfer News: एसएसपी रजनेश सिंह ने एक आदेश जारी कर उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों सहित कुल 130 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। जारी स्थानांतरण आदेश में सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिर्री, तखतपुर, पचपेड़ी सहित कई थानों और इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना तय की गई है।

transfer news
X

इमेज- NPG

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।11 मार्च 2026| एसएसपी रजनेश सिंह ने एक आदेश जारी कर उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों सहित कुल 130 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। जारी स्थानांतरण आदेश में सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिर्री, तखतपुर, पचपेड़ी सहित कई थानों और इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना तय की गई है।

जारी स्थानांतरण आदेश पर नजर डालें तो सिविल लाइन, सरकंडा और सिटी कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थानों से बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों को अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को आरक्षित और अन्य इकाइयों में पदस्थ किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था में संतुलन बनेगा और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी।

देखें आदेश











Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story