Begin typing your search above and press return to search.

बड़ा फेरबदल: एक साथ 14 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, तीन डिप्टी कलेक्टर्स के प्रभार में हुआ बदलाव, देखें लिस्ट

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों प्रशासनिक स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है।

बड़ा फेरबदल: एक साथ 14 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, तीन डिप्टी कलेक्टर्स के प्रभार में हुआ बदलाव, देखें लिस्ट
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 09 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ में इन दिनों प्रशासनिक स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया लगातार जारी है। शासन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा कामकाज में गति लाने के उद्देश्य से अलग-अलग विभागों में अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के पदस्थापना में बदलाव किया है। जारी सूची के अनुसार जिले में कुल 14 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं एक और तबादला आदेश में तीन डिप्टी कलेक्टर्स के प्रभार में तब्दीली की गई है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा जारी नए प्रशासनिक आदेश में कई राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से हटाकर सीपत का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं सोनू अग्रवाल को सीपत से रतनपुर तहसील की कमान सौंपी गई है। संदीप कुमार साय को बोदरी से मस्तूरी तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है, जबकि शिल्पा भगत को रतनपुर से स्थानांतरित कर बोदरी तहसीलदार बनाया गया है। इसके अलावा जयंती देवांगन को मस्तूरी से तहसीलदार (नजूल) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसी आदेश में अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर में पदस्थ पंकज सिंह को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी, बिलासपुर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नायब तहसीलदार स्तर पर भी कई अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है।



दो डिप्टी कलेक्टर्स के प्रभार बदले

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दो डिप्टी कलेक्टर्स के प्रभार में बदलाव कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक संयुक्त कलेक्टर प्रवेश पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी को संयुक्त कीलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर व शिव कुमार कंवर डिप्टी कलेक्टर जिला कार्यालय को अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी की जिम्मेदारी सौंपी है। संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान को नजूल शाखा के प्रभार से मुक्त कर शेष प्रभार यथावत रखा गया है। डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर जिला कार्यालय में सौंपे गए समस्त प्रभार के साथ-साथ नजूल शाखा का काम भी देखेंगे।




Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story