Begin typing your search above and press return to search.

यात्रीगण ध्यान दें: आने वाले दिनों में रेलवे लेगा 20 दिन का ब्लॉक, 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 आधे रास्ते से लौटेंगी, देखें कब से ट्रेनों की आवाजाही रहेगी बंद

SECR News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन में गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक सुधार के लिए 20 दिन का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 5 से 24 अप्रैल तक कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ गाड़ियां बीच रास्ते में ही समाप्त कर दी जाएंगी।

यात्रीगण ध्यान दें: आने वाले दिनों में रेलवे लेगा 20 दिन का ब्लॉक, 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 आधे रास्ते से लौटेंगी, देखें कब से ट्रेनों की आवाजाही रहेगी बंद
X

npg.news

By Radhakishan Sharma

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन में गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक सुधार के लिए 20 दिन का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 5 से 24 अप्रैल तक कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ गाड़ियां बीच रास्ते में ही समाप्त कर दी जाएंगी।

गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर वॉशेबल एप्रन हटाने और ट्रैक मरम्मत के लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक का निर्णय लिया है। इस कार्य के चलते छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में ये ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा।

ये है रेलवे की एडवाइजरी

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने एडवाइजरी जारी कर दी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले 139 हेल्पलाइन नंबर या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस इस दौरान दुर्ग तक ही चलेगी, जबकि गोंदिया-दुर्ग के बीच इसका संचालन बंद रहेगा। इसी तरह कई अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार, पुराने वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टिक ट्रैक (पत्थरों वाला ट्रैक) बनाया जाएगा। इससे भविष्य में ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी और संचालन अधिक सुरक्षित होगा।

इन कामों के चलते रहेगा ब्लॉक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के लिए कार्य किया जाएगा जिसके लिए गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (अप मेन लाइन) पर 20 दिनों तक यातायात आवागमन बंद रहेगा.

रद्द की जाने वाली गाड़ियाँ

1) गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 04 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 06 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

3) गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा - अमृतसर) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

4) गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर से 07 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

5) गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) गोंडवाना एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

6) गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) गोंडवाना एक्सप्रेस, रायगढ़ से 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

7) गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20, एवं 21 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

8) गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, एवं 23 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

9) गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम - हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 05, 07, 08, 09, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

10) गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 07, 09, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

11) गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

12) गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया - बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

13) गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया - कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

14) गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त/नियंत्रित होने वाली गाड़ियाँ -

1) गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया - बल्लारशाह) पैसेंजर - 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया - हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह - गोंदिया) पैसेंजर - 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं हिरदामाली - गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

3) गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया - बल्लारशाह) पैसेंजर - 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया - हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।

4) गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट - गोंदिया) पैसेंजर - 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं हिरदामाली - गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

5) गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया - वड्सा) पैसेंजर - 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया - हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।

6) गाड़ी संख्या 15231 ( बरौनी - गोंदिया) एक्सप्रेस - 04 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी एवं दुर्ग - गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

7) गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया - बरौनी) एक्सप्रेस - 05 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया - दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story