SECR मेला स्पेशल ट्रेन: डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्र: चलेंगी स्पेशल ट्रेन; देखें सूची...

SECR मेला  स्पेशल ट्रेन: डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्र: चलेंगी स्पेशल ट्रेन; देखें सूची...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

SECR Mela Special Train: डोंगरगढ़ में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। इसके अंतर्गत कुछ गाड़ियों का अस्थायी ठहराव, कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार तथा एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में अधिक सुविधा प्राप्त हो सके। विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है

बिलासपुर| 15 मार्च 2026| माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। इसके अंतर्गत कुछ गाड़ियों का अस्थायी ठहराव, कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार तथा एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में अधिक सुविधा प्राप्त हो सके। विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है

दुर्ग–नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन में ठहराव की सुविधा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का 05 मिनट का अस्थायी ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मण्डल के मैहर स्टेशन में दिनाँक 18 से 29 मार्च 2026 तक के लिए दिया जा रहा है.



  • 18 से 28 मार्च 2026 तक दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी मैहर स्टेशन 05.35 बजे पहुंचेगी तथा 05.40 बजे रवाना होगी.
  • 20 से 29 मार्च 2026 तक नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस मैहर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी मैहर स्टेशन 01.55 बजे पहुंचेगी तथा 02.00 बजे रवाना होगी.

Tags

Next Story