Begin typing your search above and press return to search.

शोले 2.0: शादी की जिद पर 40 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा युवक, कूदने की धमकी देने पर युवती बोली...

CG News: उत्तर छत्तीसगढ़ में एक युवक फिल्मी अंदाज में गगनचुम्बी टावर पर चढ़ गया और पसन्द की युवती से शादी की जिद करने लगा। 40 फिट ऊंचे टावर पर चढ़े युवक को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। शादीन कराने पर युवक बार- बार टावर से कूदकर जान देने की बात कहता रहा, पढ़िए इस फिल्मी हीरो का युवती और पुल्स ने क्या किया।

cg news
X
npg.news
By Radhakishan Sharma

सरगुजा 25 मार्च 2026, उत्तर छत्तीसगढ़ में एक युवक फिल्मी अंदाज में गगनचुम्बी टावर पर चढ़ गया और पसन्द की युवती से शादी की जिद करने लगा। 40 फिट ऊंचे टावर पर चढ़े युवक को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। शादीन कराने पर युवक बार- बार टावर से कूदकर जान देने की बात कहता रहा। युवती बोली ये परेशान करता है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 4 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। पसंद की युवती से शादी न कराने पर टावर से नीचे कूदने की धमकी देता रहा। युवती ने शादी से इनकार कर दिया है।

युवती ने बेवजह परेशान करने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टावर से उतारने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लुंड्रा थाने से करीब 200 मीटर दूर की है।

40 फीट ऊंचे टावर और युवक का फिल्मी अंदाज

लुंड्रा के छीरोपारा निवासी योगेश यादव (27) मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 40 फीट की ऊंचाई पर बैठ गया और कहने लगा, अगर उसकी शादी मनपसंद लड़की से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूद जाएगा।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ। करीब 4 घंटे बाद परिजनों ने उसकी पसंद की लड़की से शादी कराने पर सहमति जताई, जिसके बाद युवक खुद ही टावर से नीचे उतर आया।

युवती ने किया इनकार

युवक गांव की ही एक युवती से शादी करने की जिद कर चुका था। हालांकि, युवती ने युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर युवक टावर पर चढ़ गया। घटना के दौरान टावर के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टावर से उतरा और जेल गया

लुंड्रा थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया, युवती ने युवक के खिलाफ थाने में बेवजह परेशान करने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को टावर से उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story