Begin typing your search above and press return to search.

अपचारी बालक फरार: हत्या-रेप में शामिल 15 अपचारी बालक फरारः सुरक्षा गार्ड पर हमला कर भागे

CG Crime News: सरगुजा में हत्या-रेप के आरोपी 15 अपचारी बालक सुरक्षा गार्ड पर हमला कर भागेफरार हो गए।

अपचारी बालक फरार: हत्या-रेप में शामिल 15 अपचारी बालक फरारः सुरक्षा गार्ड पर हमला कर भागे
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

सरगुजा।17 फरवरी 2026| सरगुजा में प्लेस ऑफ सेफ्टी बिशुनपुर से सोमवार रात 15 अपचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। परिसर की दीवार फांद कर भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस ने 5 फरार अपचारी बालकों को पकड़ लिया है। 10 अब भी फरार हैं। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

गंभीर अपराधों में निरूद्ध अपचारी बालकों के लिए बिशुनपुर में प्लेस ऑफ सेफ्टी संचालित है। 25 अपचारी बालकों की क्षमता वाले प्लेस ऑफ सेफ्टी में 26 अपचारी बालक निरूद्ध थे। रात को खाना खाने के बाद तकरीबन 9 बजे अपचारी बालकों को अंदर ले जाया जा रहा था, तब यह घटना घटी।

प्लेस ऑफ सेफ्टी के प्रभारी भानू प्रताप ने बताया कि, रात में तीन गार्ड तैनात थे। एक गार्ड पर अपचारी बालकों ने हमला कर दिया और परिसर का दीवार फांदकर 15 अपचारी बालक भाग निकले। जब तक दो अन्य गार्ड मौके पर पहुंचे, वे फरार हो गए थे।

रात को ही प्लेस ऑफ सेफ्टी के अधीक्षक ने इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने तीन अपचारी बालकों को पकड़ लिया है। वहीं दो बालक स्वयं वापस प्लेस ऑफ सेफ्टी लौट आए। बाकी 10 बालकों की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

फरार हुए अपचारी बालक कोरिया, सूरजपुर और सरगुजा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। प्लेस ऑफ सेफ्टी में 14 वर्ष से 18 वर्ष से कम आयु के है। हत्या, चोरी, दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में लिप्त रहे हों। इन्हें 18 साल पूरा होने पर सेंट्रल जेल भेज दिया जाता है।।इससे पहले बाल संरक्षण गृह से अपचारी बालकों के फरार होने की घटनाएं हो चुकी है। प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार होने का यह पहला मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story