Begin typing your search above and press return to search.

Surajpur News: CG में दो छात्रों की मौत: नहाने के दौरान एनीकट में डूबे दोनों, 18 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मोहरा एनीकट में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। 18 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

Surajpur News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Anicut Me Dube Chatra: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के मोहरा एनीकट में नहाने गए दो स्कूली छात्र रेण नदी में डूब गए, जिससे हड़कंप मच गया। 18 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों छात्रों के शव को बरामद कर लिया गया है। यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र की है।

जानिए कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रामनगर के मोहरा एनीकट में दो छात्र डूब गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों अपने अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए मोहरा एनीकट पहुंचे थे, तभी गहरे पानी में दोनों डूब गए। 18 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे

जानकारी के मुताबिक, शिवनंदपुर गांव में रहने वाला आदिल अंसारी (12) और जयनगर कुंजनगर में रहने वाला अयान सद्दाम (15) रविवार को अपने 4 से 5 दोस्तों के साथ रामनगर के मोहरा एनीकट में नहाने आए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में जा डूबे। सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

रविवार देर शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। इसके बाद सोमवार सुबह एक बार फिर से रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया और दोनों के शव बरामद कर लिए गए। दोनों के शव को डेम से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी।

गहरे पानी में गिर जाने पर क्या करें?

अगर आपकों तैरना नहीं आता और आप गलती से गहरे पानी में गिर जाए, तो सबसे पहले आपको घबराना नहीं है और अपने आप को एक दम हल्का छोड़ देना है। अब हाथ और पैर को फैलाकर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे तैरने की कोशिश करें और मदद के लिए चिल्लाएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story