शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर फेडरेशन ने JD को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
CG Teacher News: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा को ज्ञापन सौंप शीघ्र पदोन्नति की मांग रखी. 10 अप्रैल 2026 तक प्रक्रिया प्रारंभ न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

इमेज सोर्स- NPG News
सरगुजा|30 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा को ज्ञापन सौंप शीघ्र पदोन्नति की मांग रखी. 10 अप्रैल 2026 तक प्रक्रिया प्रारंभ न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.
सोमवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन सरगुजा संभाग के जिलाध्यक्षो के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग में शिक्षको की वरिष्ठता सूची जिसमे व्याप्त विसंगतियों व पदोन्नति में हो रहे विलंब को लेकर ज्ञापन सौपा और विस्तार से अपनी बातों को रखा।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया, बीते 4-5 माह से आपके द्वारा सरगुजा संभाग के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर वरिष्ठता सूची में दावा आपत्ति प्राप्त करने व निराकरण करने के निर्देश दिये जाते रहे है, प्रतिनिधि मंडल ने कहा, अभी 27. मार्च को आपके द्वारा 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की गई है। उक्त वरिष्ठता सूची में व्यापक त्रुटियां है, जिसके कारण शिक्षको में भारी असंतोष व उलझन है.
प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है, उक्त वरिष्ठता सूची का पुनः अवलोकन कराते हुए त्रुटिरहित वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कराने की बात कही.
पूर्व में भी प्रतिनिधि मंडल द्वारा जनवरी 2026 में जेडी सरगुजा से मुलाकात कर इस बात से अवगत कराया गया था, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया है तथा वर्तमान में 27 मार्च 2026 को जारी वरिष्ठता सूची में भी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला की वरिष्ठता सूची जारी नहीं की गई है।
उक्त सूची का भी प्रकाशन कराने हेतु बात रखी गई।
तीन साल से अटकी है पदोन्नति
प्रतिनिधि मंडल ने बताया, सरगुजा संभाग में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला की पदोन्नति जुलाई 2023 के बाद व शिक्षक एवं प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला की पदोन्नति 2024 के बाद नहीं हुई है जबकि पद रिक्त है.
10 अप्रैल तक का अल्टीमेटम
प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट रूप से कहा है, 10 अप्रैल 2026 तक शिक्षकों व प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के वरिष्ठता सूची का प्रकाशन व पदोन्नति की प्रकिया प्रारंभ न होने की स्थिति में सरगुजा संभाग के समस्त शिक्षक एवं प्रदेश कार्यकारिणी कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग अम्बिकापुर का घेराव करने हेतु ब्राध्य होंगे।
इनकी रही उपस्थिति
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सहायक मीडिया प्रभारी पंकज कुमार लहरे,प्रदेश महासचिव टिकेश्वर भोय,प्रदेश संयुक्त सचिव यशवंत यादव,प्रदेश सलाहकार केशरी लाल पैकरा संतोष यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र गिरी नान्हू, राम राजवाडे,प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय सिंह,जिला अध्यक्ष सरगुजा संदीप कुमार पाण्डेय,जिला अध्यक्ष एमसीबी सुरेश कुमार नेताम,जिला अध्यक्ष सूरजपुर विजय साहू,जिला अध्यक्ष बलरामपुर देवनारायण गुप्ता,जिला सचिव सूरजपुर शशिभूषण दुबे जिला कोषाध्यक्ष सूरजपुर , विवेक पैकरा , ब्लॉक अध्यक्ष रामानुजनगर नवल किशोर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सरगुजा मुकेश सिन्हा, नानसाय मिंज, जिलाकार्यकरिणी से सचिन महतो ब्लॉक अध्यक्ष सीतापुर राजू राम खलखो उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ओटी, बबलूराम तिग्गा संजय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर लवंग साय राही कमल किशोर मांझी, अनिल कुमार टोप्पो ,ब्लॉक अध्यक्ष खड़गवां राम सिंह कमरों,जिला कोषाध्यक्ष एमसीबी प्रमोद कुमार सिंह,जिला महासचिव एमसीबी भानू प्रकाश राय,जिला मीडिया प्रभारी एमसीबी आदित्य सिंह, विनीत कुजूर,व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
