Begin typing your search above and press return to search.

CG के संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, पढ़िए डीएफओ ने क्या कहा?

CG Wildlife News: उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में संजय पार्क है। यहां वन्यजीव प्राणियों को रखा गया है। हिरण के बाड़े में घुस आए आवारा कुत्ताें ने जमकर कहर बरपाया है। आवारा कुत्तों के काटने से 15 हिरण की मौत हो गई है। वन विभाग ने पार्क को आम लोगों के लिए तीन दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

CG Wildlife News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Radhakishan Sharma

सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में संजय पार्क है। यहां वन्यजीव प्राणियों को रखा गया है। हिरण के बाड़े में घुस आए आवारा कुत्ताें ने जमकर कहर बरपाया है। आवारा कुत्तों के काटने से 15 हिरण की मौत हो गई है। वन विभाग ने पार्क को आम लोगों के लिए तीन दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में वन विभाग का संजय पार्क है। पार्क में वन्य प्राणियों को रखा गया है। पार्क में हिरण को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया गया है। बीते दिनों बाड़े में आवारा कुत्तों का झुंड घुस आया। इसके चलते बाड़े में हिरणों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। आवारा कुत्तों ने 15 हिरणों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। कुत्तों के काटने से जख्मी हिरणों पर रेबिज तेजी के साथ फैला और सभी 15 हिरणों की मौत हो गई है। हिरणों के मौत की पुष्टि वन मंडल अधिकारी अभिषेक जोगावत ने कर दी है।

पढ़िए डीएफओ ने क्या कहा

डीएफओ ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। रात के वक्त संजय पार्क से लगे जंगल क्षेत्र से आवारा कुत्ते पार्क में आ गये व हिरण के बाड़े में घुस गउ। कुत्तों द्वारा हिरणों को काटे जाने के बाद कर्मचारियों द्वारा सभी हिरणों को निगरानी में रखा गया था। शनिवार की सुबह 15 हिरणों की मौत हो गई। वन्य जीव विशेषज्ञों की उपस्थिति में सभी हिरणों का पोस्टमार्टम कराने के बाद जलाने की कार्रवाई की गई।

अंबिकापुर एसडीओ फारेस्ट की अगुवाई में बनी कमेटी

घटना की जांच के लिए डीएफओ ने अंबिकापुर एसडीओ फारेस्ट की अगुवाई में जांच दल का गठन कर दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पार्क रहेगा तीन दिन बंद

घटना के बाद वन विभाग ने जरुरी कामकाज के लिए पार्क को तीन दिन बंद रखने का आदेश दिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story