Raipur News: हाइपर क्लब में मारपीट, युवतियों से छेड़छाड़ पर जमकर हुआ बवाल, देखें वीडियो...

Raipur News: हाइपर क्लब में मारपीट, युवतियों से छेड़छाड़ पर जमकर हुआ बवाल, देखें वीडियो...
X
Hyper Club: रायपुर का चर्चित हाइपर क्लब एक बार फिर सुर्खियों में है। देर रात क्लब में दो गुटों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Hyper Club: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में बीती रात बवाल हो गया। युवतियों को जबरन हाय बोलने पर दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद रही, जो दोनों पक्षों को समझाइश देती रही, इसके बाद भी बवाल होता रहा।

दरअसल, ये पूरा मामला रायपुर के हाइपर क्लब का है। बुधवार की देर रात हाइपर क्लब में गुढियारी निवासी एक युवक नशे में कुछ युवतियों को जबरन हाय बोला और उनका हाथ पकड़कर बदतमीजी करने लगा। इस बात का युवतियों के साथ आए युवकों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक आ पहुंची। विवाद बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना तेलीबांधा पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाइश दी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगे।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही क्लब के फुटेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि इसके पहले भी हाइपर क्लब में इस तरह के विवाद का मामला सामने आता रहा है। फिलहाल, नए विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मामले में पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई की जा रही है।

बेबीलोन के 'फर्जी कैफे' में पुलिस की दबिश, रात 1ः15 बजे चल रही थी शराब पार्टी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 'फर्जी कैफे' में देर रात पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान युवक-युवतियां शराब पार्टी करते नजर आए। समय सीमा के बाद भी क्लब को चालू रखने के मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

रायपुर के क्लब में देर रात तक चलती रही पार्टी, मुंबई से आए इन्फ्लुएंसर और कलाकारों ने युवतियों को पिलाई अपने हाथों से शराब

रायपुर के मंदिर हसौद, छेरीखेड़ी स्थित पियानो प्रोजेक्ट क्लब की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में इन्फ्लुएंसर पार्टी में मौजूद युवतियों को शराब पिलाते नजर आ रहे है। पढ़ें पूरी खबर...


Tags

Next Story