Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर में NEET स्टूडेंट ने किया सुसाइड: गले में बांधी जीआई तार, फिर दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह!

NEET Student Suicide: रायपुर में NEET स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है। उसने सबसे पहले अपने गले में जीआई तार बांधी और फिर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

NEET Student Suicide
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 22 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नीट (NEET) छात्र पुष्पेंद्र पटेल ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह छात्र ने गले में जीआई तार बांधकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके कारण छात्र की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरी घटना ?

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नीट (NEET) के छात्र पुष्पेंद्र पटेल ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने पहले अपने गले में जीआई तार बांधी और फिर अवधपुरी कॉलोनी की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कहां का रहने वाला था छात्र ?

जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र पटेल रायगढ़ जिले का रहने वाला था और रायपुर के भाठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से छात्र परीक्षा को लेकर दबाव में था।

छात्र ने कैसे की आत्महत्या ?

रविवार सुबह पुष्पेंद्र अवधपुरी कॉलोनी के दूसरे माले पर गया और खुद के गले में जीआई तार बांधी। इसके बाद उसने वहां से छलांग लगा दी। गले में तार बंधी होने के कारण पुष्पेंद्र दूसरे माले पर ही झूलते रह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने जब पुष्पेंद्र के शव को फंदे पर लटका देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने क्या आशंका जताई ?

सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाने की टीम मौके पर पहुंची और छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इसकी जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। हालांकि अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है पर आशंका जताई जा रही है कि पिछले कुछ दिनों से छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर दबाव में था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की होगी। फिलहाल जांच जारी है।

स्ट्रेस से कैसे करें बचाव ?

परीक्षा को लेकर कुछ स्टुडेंट्स तनाव को झेल जाते हैं, वहीं कुछ घबरा जाते हैं या डिप्रेशन में चले जाते हैं, तो कुछ आत्महत्या जैसा घातक कदम भी उठा लेते हैं। अगर आप या आपका परिचित ज़रूरत से ज़्यादा तनाव में हैं और घबराहट हो रही है या फिर मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का ख्याल आ रहा है, तो किसी करीबी से बात करें। इसके अलावा भारत सरकार के सुसाइड हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800-891-4416 पर संपर्क करें।

स्टूडेंटस मन में सकारात्मक ख्याल लाएं।

तनाव दूर करने के लिए कुछ समय मेडिटेशन करें।

भरपूर नींद लें, अच्छी नींद से मन-मस्तिष्क रिलैक्स होगा।

दरवाजा बंद करके घंटों अकेले न रहे बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ कुछ देर समय बिताएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story