Begin typing your search above and press return to search.

बोर्ड परीक्षा से पहले 3 दिन में 5 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, एग्जाम का स्ट्रेस या कुछ और है वजह, जानिए कैसे करें बचाव

Student Suicide News: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा से पहले 5 स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया है. कोरबा जिले में 4 और जांजगीर चांपा में 1 छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बच्चों ने किस वजह से यह कदम उठाया अभी पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है सभी बोर्ड एग्जाम की तैयारी में थे.

बोर्ड परीक्षा से पहले 3 दिन में 5 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड
X

फोटो- इंटरनेट 

By Neha Yadav

Student Suicide News: 20 फरवरी 2026, CBSE और कई राज्य की बोर्ड परीक्षा चल रही है. छत्तीसगढ़ में भी 20 फरवरी यानी आज से 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गयी है. वहीँ, कल से कक्षा 10 की परीक्षा शुरू होने वाली है. बोर्ड एक्ज़ाम के कारण स्टुडेंट्स तनाव में हैं. इसी बीच अलग अलग जिलों से स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है. पिछले 3 दिनों में 5 छात्रों ने आत्महत्या किया है.

बोर्ड एग्जाम से पहले कितने स्टूडेंट ने किया सुसाइड

छत्तीसगढ़ के 2 जिलों कोरबा और जांजगीर चापा में बोर्ड परीक्षा से पहले से 5 छात्रों ने आत्महत्या की है. कोरबा में 4 और जांजगीर चापा में 1 छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली. मृतकों बच्चों में 3 छात्रा और 2 छात्र शामिल है.

पहली घटना

पहला मामला कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंद्रानगर दुरपा के वार्ड नंबर-5 का है. मृतका की पहचान 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली अंजलि केंवट (17 साल) के रूप में हुई है. 17 फरवरी को अंजलि ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

दूसरी घटना

मृतिका गीता महंत (16 साल) ने 17 फरवरी को एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी. गीता महंत कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के धमनागुड़ी मोहार गांव की रहने वाली थी. मां की मौत के बाद से वो परेशान रहती थी जिससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी. जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली.

तीसरी घटना

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर आईटीआई बस्ती में डीएवी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट उज्जवल डनसेना (17) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने सुसाइड नोट लिखा, जिसमे उसने मेंडिकल कॉलेज में देहदान करने की इच्छा जताई.

चौथी घटना

चौथी घटना कोरबा जिले के ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी का है. 12वीं कक्षा के छात्र दीपांशु कौशिक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त वह घर पर अकेला था.

पांचवी घटना

पांचवी घटना जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव की है. 12वीं कक्षा की छात्रा 18 साल की रजनी सूर्यवंशी ने बुधवार को घर में अपने कमरे पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. साइड से पहले छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था.

स्टूडेंटस ने क्यों किया सुसाइड

प्राथमिक जांच के अनुसार, कुछ स्टूडेंटस ने बोर्ड परीक्षा के दबाव और तनाव में जान दी है. जांजगीर-चांपा की छात्रा रजनी सूर्यवंशी की मौत की वजह प्रेम प्रसंग बताए जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

स्ट्रेस से कैसे करें बचाव

बोर्ड एक्ज़ाम चल रहे हैं. इन दिनों स्टुडेंट्स तनाव में रहते ही हैं. कुछ स्टुडेंट्स इस तनाव को झेल जाते हैं, वहीं कुछ घबरा जाते हैं या डिप्रेशन में चले जाते हैं. कुछ आत्महत्या जैसा घातक कदम भी उठा लेते हैं. अगर आप या आपका परिचित ज़रूरत से ज़्यादा तनाव में हैं, घबराहट हो रही है या फिर मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का ख्याल आ रहा है तो किसी करीबी से बात करें. इसके अलावा भारत सरकार के सुसाइड हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800-891-4416 पर संपर्क करें.

स्टूडेंटस में मन सकारात्मक ख्याल लाएं, अगर परीक्षा ख़राब गयी तो दुबारा मौका मिल सकता है लेकिन जिंदगी एक बार ही मिलती है.

तनाव दूर करने के लिए कुछ समय मेडिटेशन करें.

भरपूर नींद लें, अच्छी नींद से मन-मस्तिष्क रिलैक्स होगा.

दरवाजा बंद करके घंटों अकेले न रहे बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ कुछ देर समय बिताएं.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story