Begin typing your search above and press return to search.

होली खत्म पर नशे का खुमार जारी: रायपुर में त्योहार के बाद खुली शराब की दुकान, तो उमड़ पड़े मदिरा प्रेमी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 मार्च को होली के अवसर पर शराब की दुकानें बंद थी। ऐसे में कई लोगों ने पहले से स्टॉक जमा कर रखा था पर जिन लोगों के पास स्टॉक खत्म हो गया वे अगले दिन का इंतेजार करते रहे और जैसे ही 5 मार्च को दुकानें खुली वैसे ही लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी।

raipur news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 05 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली का त्योहार तो बीत गया, लेकिन मदिरा प्रेमियों में उसका खुमार अब भी बाकी है। छत्तीसगढ़ में 4 मार्च को होली के अवसर पर शराब की दुकानें बंद थी। ऐसे में कई लोगों ने पहले से स्टॉक जमा कर रखा था पर जिन लोगों के पास स्टॉक खत्म हो गया वे अगले दिन का इंतेजार करते रहे और जैसे ही 5 मार्च को दुकानें खुली वैसे ही लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। लोग शराब दुकानों में धक्का-मुक्की करते हुए शराब लेते हुए नजर आए।

होली से पहले शराब दुकानों में लगा लोगों का तांता

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शराब की दुकानें खुलती है। होली के पहले 3 मार्च को होलिका दहन के दिन रायपुर के अंग्रेजी और देशी शराब दुकानों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली थी। 3 मार्च की सुबह 10 बजे से रात 10 तक शहर के शराब दुकानों में मदिरा प्रमियों का तांता लगा रहा। इतना ही नहीं बंद होने के बाद भी शराब दुकानों में लोगों की भी उमड़ती रही और बियर, क्वाटर या फिर बंफर का जुगाड़ करते रहे।

करोड़ों की शराब बिक्री की आशंका

वहीं होली के दिन दुकानों के बंद रहने के कारण कई लोगों ने पहले से ही शराब का इंतजाम कर रखा था और त्योहार की देर रात तक जाम छलकाते रहे, लेकिन जिनका स्टॉक खत्म हो गया, वे अगले दिन दुकान खुलते ही शराब लेने के लिए पहुंच गए। इसके चलते शहर के कई शराब दुकानों पर भीड़ का नजारा देखने को मिला। वहीं इस बार करोड़ों की शराब बिक्री की आशंका जताई जा रही है।

रायपुर में पिछले साल कितने की शराब बिकी थी ?

आबकारी विभाग के मुताबिक, साल 2025 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली पर रिकॉर्ड तोड़ शराब बिक्री हुई थी। पिछले साल अकेले राजधानी रायपुर में होली पर तीन दिनों के अंदर 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब बिक्री हुई थी। इस बार आबकारी विभाग के अधिकारियों को रायपुर में 65 करोड़ रुपए से ज्यादा शराब बिक्री होने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर पर 2025 की तुलना में कितनी शराब बिकी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में साल 2025 की तुलना में 2026 का स्वागत जोरदार रहा। छत्तीसगढ़ में पिछले साल 31 दिसंबर और एक जनवरी को 46 और 50 करोड़ की शराब बिकी थी, इस बार थर्टी फर्स्ट को 53 करोड़ और एक जनवरी को 49 करोड़ की बिक्री हुई। दो दिन का रेवेन्यू अबकी 100 करोड़ क्रॉस कर गया याने 102 करोड़। इससे एक दिन पहले 30 दिसंबर को भी लोग 36 करोड़ की देसी और अंग्रेजी शराब गटक गए।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story