रायपुर के नवकार हॉस्पिटल में भारी बवाल VIDEO: महिला ने लगाई फांसी, तो आपस में भीड़ गए मायके और ससुराल पक्ष

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
रायपुर 04 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को भारी बवाल देखने को मिला। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत से मायके और ससुराल पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर के शिव नगर में रहने वाली यास्मिन ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगा ली थी, जिसके बाद उसे रिंग रोड स्थित नवकार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यास्मिन की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी वो अस्पताल पहुंचे और पति इरशाद के साथ ही ससुराल पक्ष पर मारपीट के बाद हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया।
दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मायके और ससुराल पक्ष आपस में ही भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और फिर किसी तरह से मामले को शांत कराया, लेकिन घंटों तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा इसलिए अस्पताल और उसके आसपास पुलिस बल तैनात किया गया।
परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप
यास्मिन के परिजनों के मुताबिक, यास्मिन की शादी को 6 साल हो चुके थे और इन 6 सालों में इरशाद ने यास्मिन के साथ कई बार मारपीट की। कई बार तो मामला थाने तक पहुंचा। परिजनों का दावा है कि घटना वाले दिन भी यास्मिन और इरशाद के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद इरशाद ने उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
