रायपुर के इस अस्पताल में बड़ा हादसा: चौथे फ्लोर का छत गिरने से कई मरीज घायल, हॉस्पिटल में मचा हड़कंप
ILS Hospital Raipur: ILS हॉस्पिटल के चौथे फ्लोर का छत गिर गया, जिसकी चपेट में आकर कई मरीज घायल हो गए। आनन-फानन में राहत बचाव कार्य चलाया गया।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
रायपुर 04 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ILS हॉस्पिटल में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हुआ है। अस्पताल के चौथे फ्लोर का छत गिर गया, जिसकी चपेट में आकर कई मरीज घायल हो गए। आनन-फानन में राहत बचाव कार्य चलाकर घायलों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई है।
कब और कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ILS हॉस्पिटल स्थित है, जहां बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार रात अस्पताल के चौथे फ्लोर का छत गिर गया, जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद अस्पताल स्टाफ ने राहत बचाव शुरु किया और घायलों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाकर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा ?
इधर घटना के संबंध में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। गनिमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
पुलिस ने क्या आशंका जताई ?
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य में कमी या फिर पुराने ढांचे की कमजोरी के कारण यह हादसा हुआ होगा। फिलहाल इसके पीछे की वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
