Begin typing your search above and press return to search.

नेशनल लोक अदालत से पहले, पहली बार 12 विभाग के अफसरों को विधिक सेवा समिति ने किया तलब, अदालतों में पेंडिंग मामलों को लेकर होगी महत्वपूर्ण मीटिंग

शनिवार 09 मई, 2026 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले देशभर में नेशनल लोक अदालत लगेगी। नेशनल लोक अदालत से पहले हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति द्वारा बीमा कंपनियों के अलावा राज्य व केंद्र सरकार के उन विभागों के अफसरों को तलब करती है, जिनके प्रकरण हाई कोर्ट सहित विभिन्न अदालतों में पेंडिंग है। यह पहली बार होगा, जब विधिक सेवा समिति ने एक दर्जन विभाग के अफसरों को तलब किया है।

नेशनल लोक अदालत से पहले, पहली बार 12 विभाग के अफसरों को विधिक सेवा समिति ने किया तलब, अदालतों में पेंडिंग मामलों को लेकर होगी महत्वपूर्ण मीटिंग
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।4 अप्रैल 2026| एक्सक्लूसिव रिपोर्ट|शनिवार 09 मई, 2026 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले देशभर में नेशनल लोक अदालत लगेगी। नेशनल लोक अदालत से पहले हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति द्वारा बीमा कंपनियों के अलावा राज्य व केंद्र सरकार के उन विभागों के अफसरों को तलब करती है, जिनके प्रकरण हाई कोर्ट सहित विभिन्न अदालतों में पेंडिंग है। यह पहली बार होगा, जब विधिक सेवा समिति ने एक दर्जन विभाग के अफसरों को तलब किया है।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, विधि सेवा समिति द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लिखा है, 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली "राष्ट्रीय लोक अदालत" के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, बीमा कंपनियों और संबंधित पक्षों के अधिवक्ताओं, साथ ही सेवा मामलों से संबंधित विभागीय अधिकारियों,अधिवक्ताओं, पक्षों की एक पूर्व बैठक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के विधि सहायता एवं लोक अदालत हॉल) में आयोजित की जाएगी।




ये हैं शासकीय विभाग जिनके अफसरों को किया तलब

  • राजस्व विभाग,सामान्य प्रशासन विभाग,गृह विभाग,कृषि विभाग के अधिकारियों की 08 अप्रैल 2026 (बुधवार) को दोपहर 12:30 बजे से मीटिंग होगी।
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों की 09 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12:30 बजे से मीटिंग होगी।
  • स्कूल शिक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सीएसपीडीसीएल के अफसरों की 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 12:30 बजे से मीटिंग होगी।

इन बीमा कंपनियों के अफसरों को अपने वकील के साथ आना होगा

  • ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी व वकील 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को दोपहर 1:30 बजे से मीटिंग होगी।
  • राष्ट्रीय बीमा कंपनी,बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी, टाटा जनरल इंश्योरेंस कंपनी, 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर 1:30 बजे से बैठक होगी।
  • एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी, चोलमंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी, 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 1:30 बजे से मीटिंग होगी।
  • यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी, 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को दोपहर 1:30 बजे से मीटिंग होगी।
  • मैग्मा जनरल इंश्योरेंस कंपनी, इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी, 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को दोपहर 1:30 बजे से कंपनी के अधिकारी अपने वकील के साथ आएंगे।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story