Begin typing your search above and press return to search.

शादी पार्टी में खाना खाने से बिगड़ी तबियत: 40 से ज्यादा लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में लगी भीड़

CG News: शादी पार्टी में शामिल 42 लोगों की एक-एक कर तबियत बिगड़ने से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

cg news
X

npg.news

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। शादी पार्टी में शामिल 42 लोगों की एक-एक कर तबियत बिगड़ने से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ मस्तूरी के ग्राम मुकुंदपुर में शादी समारोह के दौरान आयोजि भोज के बाद तकरीबन 42 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। बीमार होने वालों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी लोगों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

मुकुंदपुर के मंगलू राम पैकरा के घर में शादी थी। गांव में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। भोज में ग्रामीणों के अलावा समारोह में शामिल होने बाहर से आए रिश्तेदार और मेहमान भी शामिल हुए। शनिवार को सुबह का बना भोजन शाम को परोसा गया। भोज के बाद रात में अचानक कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। धीरे-धीरे बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ते गए, इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को दी। इसके बाद बीमार लोगों को तत्काल मस्तूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्थिति को देखते हुए कुछ मरीजों को पामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी रेफर किया गया।

मस्तूरी के BMO डॉ. अनिल कुमार कंवर ने बताया कि बीमार लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज शुरू किया गया है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 26 बीमारों को मस्तूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 15 लोगों को पामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा तीन लोगों को गांव में ही निगरानी में रखा गया है। एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है।

CMHO ने कहा, फूड पॉइजनिंग

CMHO डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया, गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है। फूड पॉइजनिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।

निगरानी में हैं सभी मरीज

BMO डॉ. अनिल कुमार कंवर ने बताया, सभी मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story