Madras High Court Chief Justice MM Sriwastave Fairwell: CG बिलासपुर के मूल निवासी मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएम श्रीवास्तव आज हुए रिटायर, उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन
Madras High Court Chief Justice MM Sriwastave Fairwell: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मूल निवासी व मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएम श्रीवास्तव आज गुरुवार को रिटायर हो गए। सेवानिवृति पर उनके सम्मान में मद्रास हाई कोर्ट में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।

Madras High Court Chief Justice MM Sriwastave Fairwell: रायपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मूल निवासी व मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएम श्रीवास्तव आज गुरुवार को रिटायर हो गए। सेवानिवृति पर उनके सम्मान में मद्रास हाई कोर्ट में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।
मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एममए श्रीवास्तव गुरुवार 5 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए, जिसके बाद जस्टिस एसए धर्माधिकारी ने पदभार संभाला। जस्टिस एमएम श्रीवास्तव ने 21 जुलाई, 2025 को मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी और अपनी सेवानिवृत्ति 6 मार्च 2026 तक कार्य किया। बता दें कि एमएम श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में सीनियर एडवोकेट के रूप में वकालत शुरू की। बार कोटे से सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें बिलासपुर हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति के लिए अनुशंसा की थी। बिलासपुर हाई कोर्ट से उनका तबादला राजस्थान हाई कोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में किया गया था। राजस्थान हाई कोट से मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर तबादला किया गया। द
जनिए मद्रास हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एममए श्रीवास्तव के बारे में
6 मार्च 1964 को जस्टिस एममए श्रीवास्तव का जन्म हुआ। मूलत: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के रहने वाले हैं। बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज के पास उनका निवास है। रेलवे स्कूल में उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। पिता सरकारी नौकरी में थे,लिहाजा छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में उनकी पढ़ाई हुई। एलएलबी की डिग्री के बाद जबलपुर हाई कोर्ट में वकालत शुरू की। अक्टूबर 1987 में मध्य प्रदेश बार काउंसिल में नामांकित हुए थे। उन्होंने रायगढ़ जिला न्यायालय, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और बाद में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत की।
जनवरी 2005 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित होने के बाद, उन्हें 10 दिसंबर 2009 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। अक्टूबर 2021 में, उनका तबादला राजस्थान उच्च न्यायालय में कर दिया गया और उन्होंने 6 फरवरी 2024 को इसके मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने 14 वर्षों के कार्यकाल के दौरान, जस्टिस एमएम श्रीवास्तव ने संवैधानिक, सेवा, कराधान, श्रम, नागरिक और आपराधिक कानून सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखते हुए 505 से अधिक रिपोर्ट किए गए निर्णयों की रचना की। 14 जुलाई, 2025 को केंद्र सरकार ने उन्हें औपचारिक रूप से मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया, जहां वे 6 मार्च, 2026 को अपनी सेवानिवृत्ति तक सेवा करेंगे।
जानिए छत्तीसगढ़ के जज देश के किस-किस हाई कोर्ट में पदस्थ हैं या रहे
जस्टिस पी सेम कोशी आंध्रप्रदेश में सीनियर जस्टिस के पद पर कार्यरत हैं। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस प्रशांत मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर इलाहाबाद हाई कोर्ट चीफ जस्टिस के पद से रिटायर हुए हैं। जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल पटना हाई कोर्ट से रिटायर हुए हैं।
जस्टिस सुनील कुमार सिन्हा सिक्कम हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद से रिटायर हुए।
