लॉटरी सिस्टम से हुआ नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव, हारी उम्मीदवार ने हाई कोर्ट में दी चुनौती, कोर्ट का आया फैसला

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर।12 अप्रैल 2026| वर्ष 2021 में हुए नगर पालिका बैकुंठपुर के चुनाव में दो उम्मीदवारों को बराबर मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद दोनों उम्मीदवारों के अलावा सभी पार्षदों की सहमति से लॉटरी सिस्टम से नपाध्यक्ष का चयन किया गया। इसमें भाजपा की नविता शैलेष शिवहरे विजयी हुई थीं।
लॉटरी सिस्टम से पराजित उम्मीदवार ने इसके विरुद्ध जिला न्यायालय में वाद पेश किया था की। मामले की सुनवाई के बाद मई 2025 को जिला न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी थी। जिला कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील प्रस्तुत की। याचिका की सुनवाई के बाद छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाईकोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया।
पढ़िए क्या है मामला
छत्तीसगढ़ कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर की नगरपालिका परिषद का आम चुनाव दिसंबर 2021 में संपन्न हुआ था। चुनाव अधिकारी ने विजयी पार्षदों की उपस्थिति में 1 जनवरी 2022 को नपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया। नपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से नविता शिवहरे और कांग्रेस से साधना जायसवाल के बीच सीधा मुकाबला था।
दोनों उम्मीदवार को बराबर वोट प्राप्त होने पर दोनों प्रत्याशी और सभी पार्षदों की सहमति से लॉटरी सिस्टम से निर्णय लिया गया। इसमें भाजपा की नविता शैलेश शिवहरे को नपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया था। चुनाव की पूरी प्रक्रिया में पूर्ण सहमति देने, अपना हस्ताक्षर करने के बाद पराजित उम्मीदवार साधना जायसवाल ने कोर्ट का रुख किया।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
