Begin typing your search above and press return to search.

दीवार गिरने से 2 साल के मासूम की मौत, दो गंभीर: जेसीबी के झटके से ढह गई दीवार, फ्लैट निर्माण के दौरान हुआ हादसा,

कोरबा में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Korba News
X

npg.news

By Chitrsen Sahu

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में दीवार गिरने से 2 साल के मासूम की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुक्रवार शाम को फ्लैट निर्माणकार्य के दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

कैसे हुआ ये हादसा ?

कोतवाली थाना क्षेत्र में लक्ष्मण बन तालाब काली मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक फ्लैट निर्माणकार्य के दौरान दीवार ढह गया, जिसकी चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम और घायल को इलाज के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

जेसीबी के झटके से गिरी दीवार

बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में लक्ष्मण बन तालाब काली मंदिर के पास फ्लैट निर्माण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे के आसपास जेसीबी से मलबा हटाने का काम किया जा रहा था, तभी जेसीबी के झटके से बाउंड्री वाल का एक हिस्सा ढह गया, जिसकी चपेट में मासूम समेत तीन लोग आ गए। इस घटना में एक मासूम की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कौन घायल हुआ और किसकी हुई मौत ?

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे की पहचान धनेश कर्ष (2) के रूप में हुई है, जो कि उसी इलाके का रहने वाला था। वहीं घायलों की पहचान संजू कर्ष (20) और विशाल यादव (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दीवार के पास खड़ी एक बाइक और सवारी ऑटो डैमेज भी हो गई है।

CSP ने की घटना की पुष्टी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टी करते हुए कहा कि हादसे में दो साल के मासूम की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story