Begin typing your search above and press return to search.

खल्लारी रोपवे हादसा: किसान ने तोड़ा दम, हादसे में दूसरी मौत, पत्नी व बेटी की हालत गंभीर, केबल टूटने से हुआ था जानलेवा हादसा

CG News: छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले में खल्लारी मंदिर में हुए रोप-वे हादसे में अस्पताल में भर्ती किसान की मौत हो गई है। गंभीर हालत में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वे वेंटिलेटर पर थे। हादसे में यह दूसरी मौत है।

खल्लारी रोपवे हादसा: किसान ने तोड़ा दम, हादसे में दूसरी मौत, पत्नी व बेटी की हालत गंभीर, केबल टूटने से हुआ था जानलेवा हादसा
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

महासमुंद।25 मार्च 2026| रोपवे हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल किसान गोविंद स्वामी (47) का अस्पताल में इलाज चल रहा था, वे वेंटिलेटर पर थे, उन्होंने मंगलवार रात तकरीबन 9 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले हादसे में महिला शिक्षिका आयुषी की मौत हो गई थी। अब तक दो लोगों की जान चली गई है।

मंदिर परिसर में लगे रोपवे हादसा रविवार (22 मार्च) की सुबह हुआ था। रायपुर के राजातालाब क्षेत्र से मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु माता के दर्शन कर रोप-वे ट्रॉली से नीचे लौट रहे थे। ट्रॉली में ऋषभ धावरे (29), छायांश धावरे (16), आयुषी धावरे (28), मानसी गोडरिया (12), नमिता स्वामी (45), अंशुमिता स्वामी (10) और गोविंद स्वामी सवार थे। अचानक रोपवे का केबल टूट गया, जिससे एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दूसरी ट्रॉली स्टेशन से टकरा गई। हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हुए थे।

आयुषी पाटन के आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका थी और रायपुर के राजातालाब इलाके में रहती थी। उनकी शादी 4 महीने पहले हुई थी। हादसे में जान गंवाने वाले महासमुंद निवासी गोविंद स्वामी की पत्नी नमिता स्वामी और बेटी अंशमिता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज निजी अपस्ताल में चल रहा है। घटना में आयुषी के पति ऋषभ धावरे, देवर छायांश धावरे और ननद सुभी का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से इलाज के बाद और बेहतर स्थिति के चलते अस्पताल प्रबंधन ने 8 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया है।

रोप वे संचालक कंपनी और कर्मचारियों पर FIR दर्ज

जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के बाद लापरवाही सामने आने पर मां खल्लारी देवी ट्रस्ट को FIR दर्ज कराने निर्देश दिए। ट्रस्ट ने रोप-वे संचालक कंपनी ‘रोप वे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता’ और रोपवे संचालन में लगे स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल, रामेश्वर यादव के खिलाफ खल्लारी थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 के अंतर्गत सेक्शन 289 एवं 125 (a) के तहत प्रकरण कायम किया है। दोष सिद्ध होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story