Begin typing your search above and press return to search.

Jagdalpur News: नदी में डूबा CISF जवान: अन्य जवानों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Nadi Me Duba CISF Jawan: CISF जवान आकाश चौधरी शबरी नदी में डूब गया। जवान अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गुलमी वाटरफॉल पहुंचा था, तभी

Jagdalpur News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Nadi Me Duba CISF Jawan: जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में CISF जवान आकाश चौधरी शबरी नदी में डूब गया। जवान अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गुलमी वाटरफॉल पहुंचा था, तभी नहाने के दौरान जवान डूब गया। 24 घंटे से उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है पर अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। यह घटना कोटपाड़ थाना क्षेत्र का है।

पानी में डूबा CISF जवान

कोटपाड़ थाना क्षेत्र में गुलमी वाटरफॉल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब CISF जवान नदी में नहाने के दौरान पानी में डूब गया। घटना के 24 घंटे बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं है। पिछले 24 घंटे से उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस भी जवान के अन्य साथियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

साथियों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने

जानकारी के मुताबिक, CISF जवान आकाश चौधरी (28) नगरनार NMDC कंपनी में तैनात है। महाशिवरात्री के अवसर पर वह अपने 5 से 6 साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए उड़िशा बॉर्डर पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में पहुंचा था। खाना खाने के बाद जवान आकाश नहाने के लिए नदी में उतर गया और देखते ही देखते लापता हो गया।

24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

साथियों ने आकाश की खोजबीन की पर जब वो कहीं नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और लापता जवान की खोजबीन शुरु की। घटना को 24 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस भी जवान के अन्य साथियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

क्यों प्रसिद्ध है गुलमी वाटरफॉल?

बता दें कि गुलमी वाटरफॉल कोटपाड़ थाना क्षेत्र में उड़िसा बॉर्डर से लगा हुआ है, जो कि पिकनिक स्पॉट के लिए जाना जाता है। यहीं से कोलाब नदी भी बहती है, जिसे शबरी नदी भी कहा जाता है। कोलाब नदी के किनारे पर ही गुप्तेश्वर गुफा मंदिर भी स्थित है, जिसकी वजह से यहां भारी मात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ती है। बताया जा रहा है कि यह नदी उड़िसा के कोरपुट जिले के सिंकरन पहाड़ियों से निकलती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story