Begin typing your search above and press return to search.

Jagdalpur Accident News: CG में DRG जवान की मौत, सड़क हादसे में गई जान, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

Jagdalpur Accident News: जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें DRG जवान की मौत हो गई।

Jagdalpur Accident News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Jagdalpur Accident News: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां अज्ञात वाहन ने DRG जवान भरत भारती को टक्कर मार दी। इस हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

सड़क हादसे में DRG जवान की मौत

जानकारी के मुताबिक, DRG जवान भरत भारती मंगलवार की रात अपने बाइक से जगदलपुर की ओर जा रहे थे, तभी आसना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 30 पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि DRG जवान भरत भारती की मौके पर ही मौत हो गई। DRG जवान की बाइक को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना स्थल पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने DRG जवान भरत भारती के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

आरक्षक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

बता दें कि इससे पहले सूरजपुर में एक आरक्षक ने आत्महत्या कर ली थी। आरक्षक की लाश उसके ही क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने भी उसके शव को अपने कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसी के साथ ही मामले की जांच भी शुरु कर दी गई है।

दो महीने बाद छुट्टी लेकर लौटा था गांव

मृतक की पहचान अन्तोश खलखो (36) के रूप में की गई थी, जो कि सूरजपुर पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था और बिश्रामपुर के चोपड़ा कॉलोनी में स्थित क्वार्टर में रहता था। बताया जा रहा है कि अन्तोश खलखो की ड्यूटी दो महीने से मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में लगाई गई थी। 9 फरवरी को ही वह छुट्टी लेकर अपने गांव बिश्रामपुर आया था और उसी रात उसने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story