BJP नेता की फॉलो गाड़ी ने ली दो की जान: टक्कर से उछलकर 50 मीटर दूर गिरे दोनों युवक, घटना का लाइव VIDEO आया सामने
Jagdalpur Accident News: पूर्व कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल के अध्यक्ष महेश गागड़ा की फॉलो गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
जगदलपुर 26 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाइवे 30 पर बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल के अध्यक्ष महेश गागड़ा की फॉलो गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। यह हादसा बस्तर थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानिए पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतकों की पहचान कमलेश उइके (40) और राम प्रसाद चिरम (30) के रूप में हुई है, जो कि जगदलपुर के दुबेगांव के रहने वाले थे। वही गाड़ी मालिक की पहचान हिमांशु चक्रवर्ती के रूप में हुई है, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल के अध्यक्ष महेश गागड़ा के काफिले में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी हादसा हो गया।
कैसे हुआ हादसा ?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूर्व मंत्री के काफिले को कवर करने की कोशिश में बोलेरो 100 की रफ्तार में थी। इसी दौरान बालेंगा पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और उनकी बाइक ट्रक में जा घुसी।
लोगों ने बोलेरो मालिक को घेरा
इस हादसे में कमलेश उइके (40) और राम प्रसाद चिरम (30) की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बोलेरो मालिक को घेर लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बोलेरो मालिक को हिरासत में ले लिया।
घटना का लाइव वीडियो आया सामने
घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक एक ही बाइक पर सवार है और पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों 50 मीटर दूर जा गिरे और उनकी बाइक भी ट्रक के नीचे जा फंसी। वहीं बोलेरो भी खेत में पलटते-पलटते बचा।
