HOLI Special Train: SECR होली स्पेशल ट्रेन; यात्रियों के लिए खुशखबरी; होली त्योहार में चलेगी 15 स्पेशल ट्रेन

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
07 फरवरी 2026: बिलासपुर. होली त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है, जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।
इसी कड़ी में रेलवे द्वारा होली के अवसर पर मार्ग गोंदिया-छपरा जंक्शन की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन गोंदिया एवं छपरा के मध्य एक फेरे के लिये की जा रही है । यह ट्रेन गोंदिया से गाड़ी संख्या 08865 तथा छपरा से गाड़ी संख्या 08866 के साथ चलेगी । इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य, 11 स्लीपर, 02 एसी थ्री, 01 एसी टू सहित कुल 20 कोचों के साथ रवाना होगी।
08865 गोंदिया–छपरा होली स्पेशल गोंदिया से दिनांक 02 मार्च, 2026 तथा 08866 छपरा–गोंदिया होली स्पेशल छपरा से 04 मार्च, 2026 को छुटेगी ।
यात्रा पर जाने से पहले देखें टाइम टेबल

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
Tags
-
Home
-
Menu
