Begin typing your search above and press return to search.

CG News: इस नगरपालिका ने 178 बकायादारों के नाम किए सार्वजनिक, टैक्स जमा करने तय किया डेडलाइन, वरना होगी कुर्की, देखें बकायादारों की सूची

CG News: छत्तीसगढ़ की गौरेला नगरपालिका ने प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करने वाले 176 बकायादारों की सूची सार्वजनिक कर दी है। सूची जारी करने के साथ ही टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च तक का डेडलाइन जारी किया है। तय समय में टैक्स जमा करने पर कुर्की और सीलबंद की कार्रवाई की चेतावनी दी है। बता दें, नगर पालिका ने लोगों की सहुलियत के मद्देनजर छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोलने व टैक्स जमा करने का निर्णय लिया है।

CG News
X

npg.news

By Radhakishan Sharma

गौरेला पेंड्रा मरवाही 26 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की गौरेला नगरपालिका ने प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करने वाले 176 बकायादारों की सूची सार्वजनिक कर दी है। सूची जारी करने के साथ ही टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च तक का डेडलाइन जारी किया है। तय समय में टैक्स जमा करने पर कुर्की और सीलबंद की कार्रवाई की चेतावनी दी है। बता दें, नगर पालिका ने लोगों की सहुलियत के मद्देनजर छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोलने व टैक्स जमा करने का निर्णय लिया है।

नगरपालिका परिषद गौरेला ने आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर संपत्ति, समेकित कर, जलकर और यूजर्स चार्ज जमा करने के लिए 26 मार्च से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुला रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान करदाता अपने बकाया करों को कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं। नगरपालिका गौरेला द्वारा 176 बड़े बकायादारों की सूची जारी कर उन्हें सख्त चेतावनी दी है, नोटिस में कहा है, यदि समय सीमा के भीतर बकाया राशि नहीं चुकाया तो कुर्की-सीलबंदी की कार्यवाही की जाएगी।

डिजिटल भुगतान की सुविधा,होगी समय की बचत

नगरपालिका ने करदाताओं की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। नागरिक क्यूआर कोड के माध्यम से पेटीएम, फोन पे अथवा भीम ऐप या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन संपत्ति कर जमा कर सकते हैं। इस सुविधा से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है।



Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story