Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: निगम के बड़े बकायादारों में बड़े नाम, सूची सार्वजनिक, संपत्ति की होगी कुर्की

CG News: छत्तीसगढ़ के एक नगर निगम ने अपने टॉप 25 बकायादारों का नाम सार्वजनिक कर दिया है। इनमें से कुछ ने तो बीते दस साल से निगम का टैक्स नहीं पटाया है। निगम ने सूची जारी कर बकायादारों से तत्काल टैक्स जमा करने को कहा है, नहीं तो संपत्ति कुर्क की जाएगी।

Bilaspur New
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर 26 मार्च 2026, मार्च माह समाप्त होने वाला है, इस कारण अब नगर निगम बिलासपुर ने वसूली का काम तेज कर दिया है। सभी संपत्ति मालिकों से कहा जा रहा है कि वे 31 मार्च से पहले संपत्ति कर जमा कर दें, जिससे उन्हें बाद में जुर्माना न देना पड़ें। इस बीच नगर निगम ने शहर के उन बड़े बकायादारों की लिस्ट निकाल ली है, जो बरसों से टैक्स ही जमा नहीं कर रहे हैं। इनमें कई वजनदार नाम शामिल हैं, जिनका बड़ा बिजनेस है और राजनीति में दखल भी है। नगर निगम ने इन सभी को साफ शब्दों में कह दिया है कि बकाया कर नहीं पटाने की स्थिति में संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। सूची में बड़े नाम शामिल हैं, इस कारण हड़कंप मच गया है।

निगम अधिकारियों की मानें तो बकायादारों की सूची लंबी है, मगर अभी टॉप 25 उन लोगों का नाम सार्वजनिक किया गया है, जिनका ज्यादा संपत्ति कर बाकी है। साथ ही इनमें से ज्यादातर ने कई साल से टैक्स जमा नहीं किया है। निगम ने सभी बकायादारों को नोटिस जारी करने का भी फैसला लिया है। अभी 20 बड़े बकायादारों को नोटिस भेजा जा चुका है और उनसे टैक्स जमा करने की अपेक्षा की गई है। नगर निगम का राजस्व अमला भी लगातार निरीक्षण कर रहा है। वार्ड में शिविर लगा कर बकायादारों को भुगतान करने की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने समय पर संपत्ति कर नहीं जमा करने वालों के घर पर भी नोटिस चिपकाने का आदेश दिया है। जिनके टैक्स 31 मार्च 2026 तक जमा नहीं होंगे, उन पर सरचार्ज भी लगाया जाएगा।

नोटिस जारी करने चल रहा सिलसिला

नगर निगम द्वारा बड़े बकायादारों का नाम सार्वजनिक करने के साथ ही बकायादारों को टैक्स जमा करने जारी किया जा रहा है। प्रापर्टी टैक्स के अलावा जलकर सहित अन्य टैक्स जमा करने निगम प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है और दबाव भी बनाया जा रहा है। बता दें, जिन लोगों के घर नोटिस सर्व नहीं हो पा रहा है, या लेने से इंकार कर रहे हैं वहां निगम के कर्मचारी नोटिस चस्पा कर रहे हैं।

10 साल से टैक्स जमा न करने वालों के नाम सार्वजनिक

नगर निगम ने सख्ती बरतते हुए उन बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक कर दिया है जिनके द्वारा बीते 10 साल से टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है। नाम सार्वजनिक करने के बाद भी टैक्स जमा ना करने की स्थिति में प्रापर्टी कुर्की की कार्रवाई की जाएगीद्ध

जानिए बड़े बकायादारों के नाम और बकाया राशि-

1. बिहारी चित्र मंदिर-998624

2. सुरेंद्र सिंह कछवाहा एवं अन्य तीन-949291

3. गुरूचरण सिंह गुंबर-901567

4.अरूण कुमार अग्रवाल/नारायण दास अग्रवाल-843900

5. कर्नल एकेडमी-829050

6. राजेंद्र सिंह गुंबर-736792

7. मंजीत सिंह गुंबर-675 897

8. राजश्री हुमने -587807

9. मैनेजिंग डॉयरेक्टर रितुराज स्टील-578878

10. नवरीन अहमद-567273

11. परमजीत कौर गुंबर-484293

12. रत्नीदेवी सुल्तानिस-441864

13. सावित्री बाई-428317

14. लखमीत टुटेजा- 427800

15. लक्ष्मी टुटेजा- 42775

16. मंजीत सिंह गुंबर-393775

17. आनंद कुमार बत्रा/पायल बत्रा-374775

18. कन्हैया लाल केशरवानी-357522

19. शीला कछवाहा-2 लाख 91 हजार

20. बृजेश कछवाहा-242222

21. रश्मि गुप्ता-235214

22. अशोक टुटेजा-2 लाख 29 हजार

23. कमला बाई-210722

24. सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय/ अजय पाण्डेय/स्मिता अवस्थी- 2 लाख 5 हजार

25. विशाल ठारवानी- 197674

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story