Begin typing your search above and press return to search.

Gariaband News: मतदान के दौरान चली गोली, जवान के सिर में लगने से हुई मौत, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी...

Gariaband News: स्कूल भवन में मतदान के बीच गोली चलने की आवाज से सनसनी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अन्य जवान पहुंचे और खून से लथपथ जवान को अस्पताल भेजा गया। जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया।

Gariaband News: मतदान के दौरान चली गोली, जवान के सिर में लगने से हुई मौत, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Gariaband News गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी में रिजर्व में ठहरे जवान ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कुडेरादादर ग्राम के प्राथमिक स्कूल भवन में रुका हुआ था। स्कूल में मतदान जारी था, इसी बीच जवान ने खुद पर गोली चला दी। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान का नाम जियालाल पवार था।

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल जियालाल पवार मध्यप्रदेश के राजपुर का निवासी था। कुडेरादादर ग्राम के प्राथमिक स्कूल भवन में ठहरा हुआ था। जवान पिछले दो चार दिनों से इसी भवन में रूका हुआ था। आज जब मतदान शुरू हुआ। इसी दौरान जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली।

स्कूल भवन में गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अन्य जवान पहुंचे और खून से लथपथ जवान को अस्पताल भेजा गया। यहां पर डाॅक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि जवान 34वीं बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था। गरियाबंद पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जवान डिपरेशन में था। फिलहाल जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच गरियाबंद पुलिस कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर किन परिस्थियों में जवान ने ऐसा किया।

CG-कांग्रेस की पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली, हेड कांस्टेबल की मौत, मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चल गई। घटना में बंगले ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। साथ ही प्लाटून कमांडर के घायल होने की भी खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...


Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story