Begin typing your search above and press return to search.

CG-कांग्रेस की पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली, हेड कांस्टेबल की मौत, मचा हड़कंप

CG-कांग्रेस की पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली, हेड कांस्टेबल की मौत, मचा हड़कंप
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चल गई। घटना में बंगले ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। साथ ही प्लाटून कमांडर के घायल होने की भी खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह 7-8 बजे के बीच की है। देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा (SDM) की सुरक्षा में लगे वीआईपी सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है। एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले थे। और घायल भिंड के निवासी है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story