Begin typing your search above and press return to search.

स्टंटबाजी पड़ी भारी: हैंडल पर पैर रखकर दौड़ाई स्कूटी, पुलिस ने इस तरह निकाली सारी हेकड़ी

Dantewada Stunt Case: एक युवक को स्कूटी पर स्टंटबाजी करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और चालान भी काट दिया।

Dantewada Stunt Case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

दंतेवाड़ा 22 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक युवक को स्कूटी पर स्टंटबाजी करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और चालान भी काट दिया। स्कूटी पर लेटकर और हैंडल पर पैर रखकर स्टंटबाजी करते युवक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। यह पूरा मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

दंतेवाड़ा की बचेली पुलिस ने एक स्टंटबाज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीच सड़क पर स्टंट करते वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक स्कूटी के हैंडल पर पैर रखकर, तो कभी सोकर स्टंटबाजी करते हुए नजर आया था। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को खोज निकाला और गाड़ी का 5 हजार का चालान काटते हुए युवक को जेल भेज दिया।



पुलिस ने क्या कार्रवाई की ?

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम रमन चलान (27) है, जो कि ओडिशा के कालाहांडी जिले के खपरमाल का रहने वाला है और अभी बचेली के हाटमेंट कॉलोनी वार्ड क्रमांक 9 में रहता है। कुछ दिन पहले उसने अपनी स्कूटी CG18 N 8959 पर किरंदुल-बचेली मार्ग पर खतरनाक स्टंट किया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और 5 हजार का चालान भी काट दिया।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से युवक बीच सड़क पर स्कूटी में सो गया है और अपने पैरों से ही हैंडल को कंट्रोल कर रहा है। एक जगह तो स्कूटी लहर जाती है पर वह बाद में संभल भी जाती है। युवक ने न सिर्फ अपनी जान बल्कि दूसरों की भी जान को खतरे में डालते हुए नजर आया।

आम जनता से अपील

ASP आरके बर्मन ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story