CG News: कमिश्नर का फेसबुक आईडी हैक! फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर मांगे जा रहे पैसे, कमिश्नर ने मैसेज कर दी जानकारी
CG News: छत्तीसगढ़ के एक कमिश्नर का फेसबुक अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। कमिश्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फ़ॉलोअर्स को जानकारी दी है।

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Commissioner Ka Facebook ID Hack: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा सम्भाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा ने मैसेज कर फेसबुक आईडी को हैक किये जाने की जानकारी दी। कमिश्नर ने लिखा है, मेरी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है एवं नई आईडी से रिक्वेस्ट भेजी जा रही है तथा लेनदेन के मैसेज भी भेजे जा रहे है ऐसी रिक्वेस्ट एवं मैसेज को इग्नोर करे। फेसबुक आईडी हैक करने के बाद हैकर्स द्वारा फ्रेंड रिकवेस्ट के अलावा रुपये की मांग भी की जा रही है।
कमिश्नर की आईडी से पैसों की मांग व मदद वाले मैसेज पढ़कर फ़ॉलोअर्स और पहचान वालों को अटपटा भी लग रहा है। परिचितों ने फोन भी कमिश्नर के पास लगातार आ रहे हैं। इन्ही सब कारणों के चलते कमिश्नर ने मैसेज के जरिये किसी तरह के फ्राड में न फंसने सावधान किया है।
कमिश्नर के इस मैसेज के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। बहरहाल इस पूरे मामले की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है। साइबर सेल के तकनीकी विशेषज्ञ पड़ताल कर रहे हैं।
