CG Teacher News: शिक्षक सस्पेंड: कमिश्नर ने व्याख्याता को किया निलंबित, जानिए क्यों हुई निलंबन की कार्यवाही
CG Teacher News: सरगुजा संभाग कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने जशपुर डीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर गिरधारी राम यादव, व्याख्याता, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. जशपुर, वि.ख. जशपुर जिला जशपुर को निलंबित कर दिया है।

इमेज सोर्स- NPG News
CG Teacher News: जशपुर। सरगुजा संभाग कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने व्याख्याता गिरधारी राम यादव शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर विकासखंड जशपुर को निलंबित कर दिया है। व्याख्याता ने दसवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अनैतिक कृत्य को अंजाम दिया था। जिसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने व्याख्याता के निलंबन का प्रतिवेदन संभागायुक्त को भेजा था। प्रतिवेदन मिलने पर संभागायुक्त ने निलंबन की कार्यवाही की है।
विभाग से मिली जानकारी अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 10वी की नाबालिग छात्रा के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय कृत्य किया गया है, जिसके कारण गिरधारी राम यादव के विरूद्ध पुलिस थाना जशपुर जिला जशपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा, 74, 75 64(2) (m), 65(1), 6, 8 के तहत प्रथम सूचना दर्ज किया गया है।
गिरधारी राम यादव का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के सर्वथा विपरीत है। इसलिए पूर्ण विचारोपरान्त गिरधारी राम यादव, व्याख्याता, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. जशपुर जिला जशपुर को छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर नियत किया गया है।
देखें आदेश
