CG के सभी संभागों में ट्रैफिक चालान के लिए शुरू हुआ वर्चुअल कोर्ट, अब कोर्ट जाने की जरुरत है, ऑनलाइन होगी सुनवाई
Bilaspur High Court: छत्तीसगढ़ में अब ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की सुनवाई के लिए हाई कोर्ट ने वर्चुअल कोर्ट की स्थापना कर दी है। प्रदेश के सभी पांच संभाग में वर्चुअल कोर्ट में सुनवाई होगी। ऑनलाइन सुनवाई और चालान पटाने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। अब कोर्ट कचहरी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
बिलासपुर 05 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ में अब ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की सुनवाई के लिए हाई कोर्ट ने वर्चुअल कोर्ट की स्थापना कर दी है। प्रदेश के सभी पांच संभाग में वर्चुअल कोर्ट में सुनवाई होगी। ऑनलाइन सुनवाई और चालान पटाने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। अब कोर्ट कचहरी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ के पांच संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा में वर्चुअल कोर्ट की शुरुआत हो गई है। ट्रैफिक चालान से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई ऑनलाइन होगी। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर जगदलपुर (बस्तर), बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और अंबिकापुर (सरगुजा) के CJM चीफ ज्युूडिशियल मजिस्ट्रेट को वर्चुअल कोर्ट के जज के रूप में नामांकित किया गया है। सीजेएम अपने नियमित काम के अलावा यातायात विभाग के चालान संबंधी प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। इस व्यवस्था से अब आम लोगों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामलों में कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से मामलों का निपटारा हो सकेगा।
इन जिलों के प्रकरणों की ऑनलाइन सुनवाई करेंगे CJM
0 बिलासपुर सीजेएम: बिलासपुर संभाग में शामिल जिले बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मामलों की सुनवाई करेंगे।
0 बस्तर (जगदलपुर) सीजेएम: बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा, दुर्ग के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मामले सुनेंगे।
0 रायपुर सीजेएम: रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद के मामलों की सुनवाई करनी होगी। वहीं, सरगुजा के सीजेएम का कार्यक्षेत्र सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला होगा।
