Begin typing your search above and press return to search.

मोदी सरकार लाने जा रही नया ट्रैफिक नियम, बार-बार रूल तोड़ा तो रद्द हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस

New Traffic Rules 2026: अब बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार जल्द ही नया ट्रैफिक नियम ग्रेडेड अंक प्रणाली लागू कर सकती है।

New Traffic Rules 2026
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

अब बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार सड़क सुरक्षा के नियमों को और सख्त बनाने की तैयारी में है। जल्द ही नया ट्रैफिक नियम ग्रेडेड अंक प्रणाली लागू हो सकती है। इसके बाद अगर कोई ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उसका लाइसेंसे निलंबित कर दिया जाएगा। चलिए जानते हैं कि ग्रेडेड अंक प्रणाली क्या है और कैसे काम करेगा। साथ ही ये भी जानेंगे की ये क्यों जरूरी है।

क्या है सरकार का प्लान ?

बता दें कि देश में हर साल लाखों सड़क हादसे लापरवाही या फिर ट्रैफिक नियम तोड़ने के चलते होते हैं, जिसके चलते कई लोगों की जाने चली जाती है। ऐसे में लापरवाह वाहन चालकों पर लगाम लगाने के लिए सरकार नया ट्रैफिक नियम ग्रेडेड अंक प्रणाली लागू कर सकती है। इस प्रणाली के लागू होते ही बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे।

क्या है ग्रेडेड अंक प्रणाली ?

सरकार जो नया ट्रैफिक नियम ग्रेडेड अंक प्रणाली लागू करने वाली है उसके तहत हर ड्राइवर के लाइसेंस पर तय अंक दिए जाएंगे। सिग्नल तोड़ने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज ड्राइविंग या फिर गलत साइड में गाड़ी चलाने जैसे उल्लंघनों पर अंक कम होते जाएंगे। आखिर में जब अंक खत्म हो जाएंगे, तो लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर वो दोबारा नियम तोड़ता है, तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

क्यों लागू किया जा रहा नया ट्रैफिक नियम ?

बता दें कि ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड ड्राइविंग, मोबाइल पर बात करते ड्राइविंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट लगाए ड्राइविंग जैसे कई कारणों से सड़क हादसे होते हैं। चालानी कार्रवाई के बाद भी कई लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। ऐसे में अब सरकार ड्राइविंग आदतों को बदलने पर जोर दे रही है। जब ट्रैफिक नियम तोड़ने से अंक कम होते जाएंगे, तो ड्राइवर खुद सतर्क हो जाएंगे।

ट्रैफिक रूल चार्ट क्या है ?

  • ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाएं।
  • बाइक में हेलमेट लगाएं और कार में सीट बेल्ट बांधे।
  • वाहन तय गति सीमा के अंदर चलाएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story