Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी: आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

Mausam Kaisa Rahega: छत्तीसगढ़ में IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर सहित सभी जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे।

CG Weather Update
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 23 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ ही बारिश की भी चोतावनी जारी की है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा।

IMD ने क्या संभावना जताई ?

मौसम विभाग (IMD) की माने तो बंगाल की खाड़ी में अभी कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर छ्त्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ ही बारिश की भी संभावना है। यानी की अगले दो दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है और हल्की ठंड के साथ ही बारिश भी होने वाली है।

किन जिलों में होगी बारिश ?

मौसम विभाग (IMD) ने छ्त्तीसगढ़ के जिन जिलों में बारिश की आंशका जताई है उनमें रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, अंबिकापुर, बलौदाबाजार, कोरबा, सरगुजा, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद और बस्तर सहित लगभग सभी जिले शामिल है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान ?

वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। इसके अलावा रायपुर का न्यूनतम तापमान 20.3, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 17.8, दुर्ग का न्यूनतम तापमान 15, जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 18.5 और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

MD ने क्या सलाह दी ?

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ?

शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें।

तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।

खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें।

दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story