Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, रायपुर, धमतरी समेत कई जिलों में बारिश के आसार, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रायपुर और धमतरी समेत कई जिलों में बारिश के आसार है।

CG Weather Update
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 22 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 23 और 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ के लगभग सभी 33 जिलों में बारिश के आसार है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र का असर देखने को मिलेगा, तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा?

कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे भारतीय भूमध्य रेखीय सागर के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक देखने को मिलेगा। यहीं वजह है कि छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम बदल गया है और आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। रविवार सुबह भी आसमान में हल्के बादल देखने को मिल रहे हैं।

छत्तीसगढ के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 फरवरी को रायपुर, जशपुर, कोरबा, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के आसपास हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 24 फरवरी को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में हल्की फुहारे देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान ?

बात करें अगर पिछले 24 घंटे की तो न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे, लेकिन कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

IMD ने क्या सलाह दी ?

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ?

शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें।

तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।

खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें।

दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story