Begin typing your search above and press return to search.

CG CIC Appointment: राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को बनाया मुख्य सूचना आयुक्त, दो राज्य सूचना आयुक्त भी नियुक्त

CG CIC Appointment:राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव सेवानिवृत आईएएस अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। इसके अलावा सेवानिवृत आईएएस उमेश अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से मान्य होंगी।

CG CIC Appointment: राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को बनाया मुख्य सूचना आयुक्त, दो  राज्य सूचना आयुक्त भी नियुक्त
X
By Ragib Asim

CG CIC Appointment: रायपुर। राज्य सरकार ने देर रात आदेश जारी करते हुए लंबे समय से रुके मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुए रिटायर्ड आईएएस अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही सचिव स्तर से सेवानिवृत हुए आईएएस उमेश अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयोग नियुक्त किया गया है। इसके लिए 4 मार्च 2025 को विज्ञापन जारी किए गए थे। पर हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद लंबे समय तक नियुक्ति नहीं हो पाई थी। हाईकोर्ट से मामला खारिज होने के बाद नियुक्ति हुई।

मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन प्रमुख दावेदार थे। उनके अलावा रिटायर्ड डीजीपी अशोक जुनेजा ने भी दावेदारी की थीं। अब सरकार ने अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त कर दिया है। वही छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के दो पद रिक्त थे। जिसके लिए कुल 72 आवेदकों ने दावेदारी करते हुए आवेदन दिए थे। इनमें कई सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों के अलावा पत्रकार शामिल थे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उनकी सूची बनाकर आगे की कार्यवाही शुरू की गई थी। पर मामला हाईकोर्ट चला गया। अनुभव और मापदंडों को चुनौती देने वाली याचिका के खारिज होने के बाद प्रक्रिया फिर से शुरू हुई और नियुक्ति की गई।

नियुक्ति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से यह नियुक्ति मान्य होगी। उक्त नियुक्ति केंद्रीय सूचना आयोग में केंद्रीय सूचना आयुक्त ,सूचना आयुक्तों,राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की पदावधि,वेतन,भत्ते और सेवा के अन्य निबंधन और शर्तों के अधीन होगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story