Begin typing your search above and press return to search.

CGPSC एग्जाम: किस होटल में "रायपुर षड़यंत्र केस" की योजना बनाई गई थी? CGPSC में पूछे गए कुछ इस तरह के सवाल, पनही खियाना छत्तीसगढ़ी में क्या अर्थ है?

CGPSC Exam: सीजीपीएससी प्राम्भिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन का पहला प्रश्न पत्र काफी संतुलित रहा, छत्तीसगढ़ से पूछे गए प्रश्नों में 'करंट अफेयर्स' और 'बजट' की दृष्टि से काफी गहराई से प्रश्न किये गए। इस बार प्रशासन और विभागीय योजनाओं से जुड़े प्रश्नों की भरमार थी।

CGPSC एग्जाम: किस होटल में रायपुर षड़यंत्र केस की योजना बनाई गई थी? CGPSC में पूछे गए कुछ इस तरह के सवाल, पनही खियाना छत्तीसगढ़ी में क्या अर्थ है?
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर। 22 फरवरी 2026|सीजीपीएससी प्राम्भिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन का पहला प्रश्न पत्र काफी संतुलित रहा, छत्तीसगढ़ से पूछे गए प्रश्नों में 'करंट अफेयर्स' और 'बजट' की दृष्टि से काफी गहराई से प्रश्न किये गए। इस बार प्रशासन और विभागीय योजनाओं से जुड़े प्रश्नों की भरमार थी।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2025 (भर्ती वर्ष 2025-26) के तहत 238 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 22 फरवरी 2026 को बिलासपुर सहित प्रदेश के 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गए थे । आवेदन 1 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक जमा किए गये।

CGPSC प्री 2025 सामान्य अध्ययन का पहला प्रश्न पत्र काफी संतुलित रहा, छत्तीसगढ़ से पूछे गए प्रश्नों में 'करंट अफेयर्स' और 'बजट' की दृष्टि से काफी गहराई से प्रश्न किये गए। इस बार प्रशासन और विभागीय योजनाओं से जुड़े प्रश्नों की भरमार थी।

ग्राम सभा, PESA एक्ट और नगर पंचायतों से संबंधित सवाल

अर्थव्यवस्था से सम्बंधित प्रश्नों में भी परंपरागत की जगह बजट 2025-26 से सीधे तौर पर कई प्रश्न पूछे गए .(जैसे PM-कुसुम, PM-जनमन, और MSME की नई सीमाएं)। यह दर्शाता है कि आयोग अब केवल पुरानी किताबों तक सीमित नहीं है।​ प्रशासनिक समझ वाले प्रश्नों में ग्राम सभा, PESA एक्ट और नगर पंचायतों से संबंधित प्रश्न काफी तकनीकी थे।

बजट को लेकर सवाल

पेपर में 2025 के बजट के बहुत ही ताज़ा आंकड़े शामिल थे, इसलिए यह उन अभ्यर्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा होगा जिन्होंने केवल पिछले वर्ष के डेटा पर भरोसा किया था।

सिंचाई सुविधाओं को लेकर सवाल

छत्तीसगढ़ का भूगोल और संस्कृति: जनजातियों के आवास (डोरला), गीत (हुल्कीपाटा) और खुरिया पठार जैसे प्रश्न पारंपरिक थे, लेकिन आंकड़ों वाले प्रश्न (जैसे छत्तीसगढ़ की सिंचाई क्षमता वाले प्रश्न काफी सटीक तैयारी की मांग कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ के बजट 2025-26, आर्थिक सर्वेक्षण और राज्य की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित ,प्राचीन इतिहास (कोसल महाजनपद) संबंधी प्रश्न किया गया और संविधान (अनुच्छेद 120 - मातृभाषा) के प्रश्न सीधे और स्कोरिंग थे।

  • विश्व की सबसे लम्बी अटल राजमार्ग सुरंग, हिमालय की किस पर्वतमाला में बनाई गयी है?
  • स्वर्णिम चतुर्भुज राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना भारत के किन चार बड़े महानगरों को जोड़ती है?
  • भारत में राज्यों की सौर ऊर्जा क्षमता के संदर्भ में कथनों पर विचार करें।
  • केन्द्रीय बजट 2025-26 के अनुसार लघु उद्यमों के लिये संशोधित निवेश सीमा क्या है।

सामान्य अध्ययन संबंधी प्रश्न

  • राजस्थान के किस जगह पर में हड़प्पा काल के 'जुते हुए खेत' के साक्ष्य मिले?
  • रेहला के लेखक कोन हैं।
  • नीति आयोग द्वारा प्रकाशित 'राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2025' में शीर्ष तीन स्थानों का सही क्रम क्या ?
  • सॉर्टर रोग: बैक्टीरिया के कारण होता है, जो अक्सर ऊन छँटाई (sorting) करने वाले श्रमिकों में
  • पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration) 2025 के पर्यावरण दिवस का प्रमुख विषय/फोकस है।
  • न्याय न्याय दर्शन 'आस्तिक' है क्योंकि यह वेदों की प्रामाणिकता और ईश्वर को मानता है।
  • दार्जिलिंग चाय 2004 में दार्जिलिंग चाय भारत का पहला उत्पाद था जिसे GI टैग मिला।
  • भारत की पहली शास्त्रीय भाषा

छत्तीसगढ़ सम्बन्धी प्रश्न, पर्रा भर लाई' काव्य संग्रह के लेखक कोन हैं?

  • हुल्कीपाटा क्या है?
  • धर्मेश' किस जनजाति के प्रमुख देवता है?
  • छत्तीसगढ़ में 'खीर' जैसा व्यंजन?
  • पर्रा भर लाई' काव्य संग्रह के लेखक कोन हैं?
  • किस होटल में "रायपुर षड़यंत्र केस" की योजना बनाई गई थी? -
  • कोठली जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
  • छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायतों का वार्डों में विभाजन और उनका सीमांकन कौन करता है?
  • पनही खियाना छत्तीसगढ़ी में क्या अर्थ है?
  • खद्दर घर या बन खद्दर?

माइनस मार्किंग भी रखी गई है

सामान्य अध्ययन के पेपर में कुल 100 प्रश्न थे, 50 प्रश्न छत्तीसगढ़ से संबंधित थे। 50 प्रश्न सामान्य अध्ययन पर आधारित थे। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी रखी गई है। प्रत्येक प्रश्न दो नंबर के हैं।

मुख्य परीक्षा 16 से 19 मई को

प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते है। द्वितीय प्रश्न पत्र सीजी सेट होता है, जिसमें केवल क्वालीफाई करना होता है। मुख्य परीक्षा के लिए चयन समान अध्ययन प्रथम प्रश्न पत्र के आधार पर होता है। मुख्य परीक्षा 16 से 19 मई 2026 को होगी।

यहाँ देखें पूछे गए सवाल, संभावित उत्तर के साथ

​1. निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारतीय रुपये का अवमूल्यन नहीं किया गया था?

(A) 1949

(B) 1966

(C) 1991

(D) 1998

​2. 'जुते हुए खेत' का साक्ष्य निम्नलिखित में से कहाँ मिला है?

(A) मोहनजोदड़ो

(B) कालीबंगन

(C) लोथल

(D) धोलावीरा

​3. भारत की आंतरिक प्रवासन की ग्रामीण-शहरी धाराओं के निम्नलिखित चार प्रकारों पर विचार कीजिये।

i. ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर

ii. ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की ओर

iii. शहरी क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की ओर

iv. शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा आयोजित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2020-21 में दिये गये प्रतिशत के अनुसार उपर्युक्त को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें।

(A) (ii) (iii) (i) (iv)

(B) (iii) (ii) (iv) (i)

(C) (i) (ii) (iii) (iv)

(D) (ii) (iv) (i) (iii)

​4. निम्नलिखित में से कौन-सी समिति राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबन्धन (एफ.आर.बी.एम.) अधिनियम, 2003 में संशोधन के लिये गठित की गयी थी?

(A) विजय केलकर समिति

(B) एन. के. सिंह समिति

(C) सी. रंगराजन समिति

(D) नचिकेत मोर समिति

​5. इब्न बतूता द्वारा अरबी भाषा में कौन-सा यात्रा-वृत्तान्त लिखा गया था?

(A) सफरनामा

(B) किताब-उल-हिन्द

(C) रिहला

(D) चचनामा

​6. केन्द्रीय बजट 2025-26 में दिये गये निम्नलिखित घाटों को सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) के प्रतिशत के अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें।

i. प्रभावी राजस्व घाटा

ii. राजकोषीय घाटा

iii. प्राथमिक घाटा

iv. राजस्व घाटा

(A) (i), (ii), (iii), (iv)

(B) (iv), (iii), (ii), (i)

(C) (ii), (iii), (iv), (i)

(D) (ii), (iv), (iii), (i)

​7. पृथ्वी का वह मॉडल जिसे कागज़ की एक सपाट शीट पर छोटे पैमाने पर दर्शाया जाता है, उसे क्या कहा जाता है?

(A) समतल पृथ्वी मॉडल

(B) लघु पृथ्वी मॉडल

(C) दूरी पृथ्वी मॉडल

(D) पैमाना पृथ्वी मॉडल

​8. जब किसी धमनी में रक्त बलपूर्ण डाला जाता है तो उसके विस्तार की तरंग कहलाती है

(A) दिल की धड़कन

(B) नाड़ी

(C) प्रवाह

(D) प्रांकन

​9. निम्नलिखित ग्रन्थों में से पाली भाषा का सर्वश्रेष्ठ ग्रन्थ किसे कहा गया है?

(A) दीपवंश

(B) महावंश

(C) विनय पिटक

(D) मिलिन्द पन्हा

​10. भारत में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत आने वाली विभिन्न फसलों की सही संख्या क्या है?

i. 5 दालें

ii. 7 अनाज

iii. 7 तिलहन

सही उत्तर का चयन करें।

(A) केवल (i) और (ii)

(B) केवल (i) और (iii)

(C) केवल (ii) और (iii)

(D) (i), (ii) और (iii)

​11. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, सरदार सरोवर बांध के अंतर्गत जल संसाधनों का लाभार्थी नहीं है?

(A) गुजरात

(B) मध्य प्रदेश

(C) पंजाब

(D) राजस्थान

​12. स्वर्णिम चतुर्भुज राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना भारत के किन चार बड़े महानगरों को जोड़ती है?

(A) मुम्बई - कोचीन - जयपुर - कोलकाता

(B) दिल्ली - मुम्बई - चेन्नई - कोलकाता

(C) दिल्ली - राजकोट - इन्दौर - कोलकाता

(D) चण्डीगढ़ - सूरत - बेंगलुरु - मुम्बई

पेज 6 (प्रश्न 13-16)

​13. ज्ञान के निम्नलिखित स्रोतों में से किसे कुमारिलभट्ट स्वीकार करते हैं परन्तु प्रभाकर स्वीकार नहीं करते हैं?

(A) शब्द

(B) उपमान

(C) अर्थापत्ति

(D) अनुपलब्धि

​14. नीति आयोग द्वारा अपने राष्ट्रीय बहुआयामी निर्धनता सूचकांक में सम्मिलित निम्नलिखित में से कौन-से दो (02) संकेतक यू.एन.डी.पी. (UNDP) द्वारा अपने बहुआयामी निर्धनता सूचकांक में सम्मिलित नहीं किये गये हैं?

i. बैंक खाता

ii. मातृत्व स्वास्थ्य

iii. बिजली

iv. रसोई ईंधन

(A) (i) और (ii)

(B) (iii) और (iv)

(C) (i) और (iii)

(D) (ii) और (iv)

​15. प्राचीन भारत में सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व के किस महाजनपद में सरयू नदी के तट पर अयोद्धा नगर अवस्थित था?

(A) अवंती

(B) कोसला

(C) कंबोज

(D) पांचाल

​16. नीति आयोग द्वारा प्रकाशित 'राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2025' में निम्नलिखित राज्यों द्वारा प्राप्त शीर्ष तीन स्थानों का सही क्रम क्या है?

i. छत्तीसगढ़

ii. गोवा

iii. ओड़िशा

(A) (i), (ii), (iii)

(B) (ii), (i), (iii)

(C) (iii), (ii), (i)

(D) (iii), (i), (ii)

​पेज 7 (प्रश्न 17-21)

​17. केन्द्रीय बजट 2025-26 के अनुसार लघु उद्यमों के लिये संशोधित निवेश सीमा क्या है?

(A) ₹ 15 करोड़

(B) ₹ 25 करोड़

(C) ₹ 35 करोड़

(D) ₹ 50 करोड़

​18. कनिष्क के दरबार की निम्नलिखित महान विभूतियों में से किसे 'भारतीय आइंस्टाइन' कहा गया है?

(A) चरक

(B) अश्वघोष

(C) नागार्जुन

(D) वसुमित्र

​19. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत किसी न्यायाधीश का एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में अंतरण किया जाता है?

(A) अनुच्छेद – 219

(B) अनुच्छेद – 220

(C) अनुच्छेद – 221

(D) अनुच्छेद – 222

​20. सॉर्टर रोग किसके कारण होता है?

(A) कवक

(B) प्रोटोज़ोआ

(C) बैक्टीरिया

(D) वायरस

​21. विश्व की सबसे लम्बी अटल राजमार्ग सुरंग, हिमालय की किस पर्वतमाला में बनाई गयी है?

(A) शिवालिक पर्वतमाला

(B) काराकोरम पर्वतमाला

(C) पीर पंजाल पर्वतमाला

(D) जांस्कर पर्वतमाला

​पेज 8 (प्रश्न 22-25)

​22. "तिलकमंजरी" नामक ग्रन्थ के रचनाकार कौन है?

(A) धनंजय

(B) धनपाल

(C) धनिक

(D) पद्मगुप्त

​23. भारत में राज्यों की सौर ऊर्जा क्षमता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

​राजस्थान में सबसे अधिक सौर ऊर्जा क्षमता है।

​सिक्किम में सबसे कम सौर ऊर्जा क्षमता है।

सही विकल्प का चयन करें।

(A) कथन (1) और (2) दोनों सही हैं

(B) केवल कथन (1) सही है

(C) केवल कथन (2) सही है

(D) कथन (1) और (2) दोनों गलत हैं

​24. फैक्ट्री चिमनी उत्सर्जन से धूल, कालिख और फ्लाई-ऐश कणों को निकालकर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए किस प्रकार के बल का उपयोग किया जाता है?

(A) घर्षण बल

(B) इलेक्ट्रोस्टैटिक बल

(C) गुरुत्वाकर्षण बल

(D) चुम्बकीय बल

​25. ऋग्वैदिक कालीन देवताओं को तीन वर्गों में विभक्त किया गया है। निम्नलिखित में से कौन-से देवता पूर्णतया पृथ्वी वर्ग से संबंधित नहीं थे?

(A) प्रजापति

(B) अग्नि

(C) सोम

(D) बृहस्पति

​पेज 9 (प्रश्न 26-29)

​26. निम्न को मिलाइए।

सूची - I (खिलाड़ी): 1. दिव्या देशमुख, 2. स्मृति मंधाना, 3. सुधांशु मित्तल, 4. आयुष शेट्टी, 5. वंदना कटारिया

सूची - II (खेल): a. हॉकी, b. बैडमिंटन, c. खो-खो, d. क्रिकेट, e. शतरंज

(A) (1)-e, (2)-a, (3)-b, (4)-c, (5)-d

(B) (1)-e, (2)-d, (3)-c, (4)-b, (5)-a

(C) (1)-e, (2)-d, (3)-c, (4)-a, (5)-b

(D) (1)-b, (2)-a, (3)-c, (4)-d, (5)-e

​27. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के प्रावधान के अन्तर्गत पीठासीन अधिकारी किसी भी सदस्य को अपनी मातृभाषा में सदन को संबोधित करने की अनुमति दे सकते हैं?

(A) अनुच्छेद – 119

(B) अनुच्छेद – 120

(C) अनुच्छेद – 111

(D) अनुच्छेद – 112

​28. भारत सरकार द्वारा किस भाषा को सर्वप्रथम भारत की शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता प्रदान की गयी थी?

(A) पाली

(B) प्राकृत

(C) संस्कृत

(D) तमिल

​29. कौन-सा दर्शन नास्तिक नहीं कहा जाता है?

(A) चार्वाक

(B) न्याय

(C) बौद्ध

(D) दिगम्बर जैन

​पेज 10 (प्रश्न 30-32)

​30. निम्नलिखित सामाजिक-धार्मिक संगठनों को उनके स्थापना वर्षों के आधार पर सही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें।

i. ब्रह्म समाज, ii. दक्षिण भारत का ब्रह्म समाज, iii. साधारण ब्रह्म समाज, iv. आत्मीय सभा

(A) (i), (ii), (iii), (iv)

(B) (iv), (iii), (ii), (i)

(C) (iv), (i), (ii), (iii)

(D) (i), (iv), (ii), (iii)

​31. वृहत और चौड़े बैग को पट्टियाँ भार उठाते समय आराम और सहजता को कैसे बेहतर बनाती है?

(A) बैग द्वारा लगाया गया दबाव बढ़ जाता है

(B) बैग द्वारा लगाया गया बल बढ़ जाता है

(C) बैग द्वारा लगाया गया दबाव कम हो जाता है

(D) बैग द्वारा लगाया गया बल कम हो जाता है

​32. निम्नलिखित परियोजनाओं को भारत में उनके प्रारंभ किये जाने के कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें।

​प्रोजेक्ट चीता, 2. प्रोजेक्ट शेर, 3. प्रोजेक्ट हाथी, 4. प्रोजेक्ट बाघ

(A) 1, 2, 3, 4

(B) 2, 1, 4, 3

(C) 3, 2, 1, 4

(D) 4, 3, 2, 1

​पेज 11 (प्रश्न 33-36)

​33. भारत की नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के संदर्भ में सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये।

सूची – I: a. सिन्धु, b. गंगा, c. ब्रह्मपुत्र, d. मेघना

सूची – II: i. सुबनसिरी, ii. कोसी, iii. जतिंगा, iv. चेनाब

(A) (a)-iv, (b)-ii, (c)-iii, (d)-i

(B) (a)-ii, (b)-iv, (c)-i, (d)-iii

(C) (a)-iii, (b)-i, (c)-ii, (d)-iv

(D) (a)-iv, (b)-ii, (c)-i, (d)-iii

​34. किस वित्तीय वर्ष से बजट में व्यय के योजनाबद्ध और गैर-योजनाबद्ध वर्गीकरण को समाप्त कर दिया गया था?

(A) 2012-13

(B) 2015-16

(C) 2017-18

(D) 2020-21

​35. विजयनगर साम्राज्य के किस शासक ने तुंगभद्रा नदी पर बांध तथा नहरों का निर्माण किया था?

(A) देवराय प्रथम

(B) देवराय द्वितीय

(C) बुक्का प्रथम

(D) कृष्ण देवराय

​36. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व एक उपधातु है?

(A) चाँदी

(B) सिलिकॉन

(C) सल्फर

(D) सोडियम

​पेज 12 (प्रश्न 37-39)

​37. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से शांति विधेयक, 2025 संबंधित है?

(A) परमाणु ऊर्जा क्षेत्र

(B) स्वास्थ्य क्षेत्र

(C) सिंचाई क्षेत्र

(D) राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र

​38. वर्नाक्यूलर प्रेस अधिनियम, 1878 के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

i. यह वायसराय लार्ड रिपन के समय पारित हुआ।

ii. इसे वायसराय लार्ड लिटन ने समाप्त कर दिया।

iii. यह गैगिंग एक्ट के नाम से जाना जाता था।

iv. यह कानून देशी समाचार पत्रों विशेष तौर पर 'अमृत बाज़ार पत्रिका' पर सरकारी कार्यवाही के लिये बनाया गया था।

(A) केवल (i) और (ii)

(B) केवल (iii) और (iv)

(C) केवल (i), (ii) और (iii)

(D) (i), (ii), (iii) और (iv)

​39. भारत में वर्ष 2025 में स्वच्छ ऊर्जा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

​जैव ऊर्जा की स्थापित क्षमता 11.61 गीगावाट हो गयी है।

​लघु जल विद्युत क्षमता बढ़कर 5.16 गीगावाट हो गयी है।

​वृहद् जल विद्युत क्षमता 50.91 गीगावाट हो गयी है।

​सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 135.81 गीगावाट हो गयी है।

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) केवल 3

(D) उपर्युक्त सभी

​पेज 13 (प्रश्न 40-43)

​40. ‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) अधिनियम, 2023’ के अंतर्गत भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम की अनुशंसा के लिये गठित तीन-सदस्यीय चयन समिति में निम्नलिखित में से किसे सम्मिलित नहीं किया जाता है?

(A) भारत के प्रधानमंत्री

(B) भारत के मुख्य न्यायाधीश

(C) लोकसभा में विपक्ष के नेता

(D) प्रधानमंत्री द्वारा नामांकित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री

​41. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का विषय क्या था?

(A) केवल एक पृथ्वी

(B) प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान

(C) प्लास्टिक प्रदूषण को हराएँ

(D) पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली

​42. किस कालखण्ड की कला का प्रधान केन्द्र खजुराहो था?

(A) चन्देल काल

(B) मुगल काल

(C) गुप्त काल

(D) मौर्य काल

​43. नीचे दिये गये ग्रन्थों में से संस्कृत भाषा में रचित वह ग्रन्थ कौन-सा है, जिसमें बौद्ध धर्म के नियमों का वर्णन है?

(A) वैपुल्य सूत्र

(B) विनय पिटक

(C) दीपवंश-महावंश

(D) जातक कथाएँ

​पेज 14 (प्रश्न 44-47)

​44. ‘किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी’ समिति के अध्यक्ष कौन थे?

(A) एम. एस. स्वामीनाथन

(B) सी. रंगराजन

(C) अशोक दलवई

(D) रमेश चन्द

​45. भारत के संविधान में संशोधन द्वारा संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत एक साधारण कानूनी अधिकार में परिवर्तित किया गया?

(A) अनुच्छेद 300 A

(B) अनुच्छेद 290 A

(C) अनुच्छेद 310 A

(D) अनुच्छेद 280 A

​46. शैल निर्माण के संदर्भ में “प्लीस्टोसीन” शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?

(A) सर चार्ल्स लायेल

(B) कोबर

(C) फॉक्स एवं वेडेल

(D) एडवर्ड सुएस

​47. वे कौन-से दो प्राचीन भारतीय ग्रन्थ हैं, जिन्हें 2025 में यूनेस्को (UNESCO) के विश्व स्मृति रजिस्टर में अंकित किया गया है?

(A) भगवद गीता एवं चरक संहिता

(B) भगवद गीता एवं नाट्य शास्त्र

(C) भगवद गीता एवं रामायण

(D) भगवद गीता एवं ऋग्वेद

​पेज 15 (प्रश्न 48-50)

​48. खाद्य श्रृंखला के विभिन्न पोषी स्तरों में ऊर्जा स्थानांतरण का अध्ययन है:

(A) बायोट्रांसफॉर्मेशन

(B) बायोएनर्जेटिक्स

(C) बायोजियोकोइनोसिस

(D) होलोकोइनोसिस

​49. निम्नलिखित में से किस उत्पाद को भारत में सर्वप्रथम भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्राप्त हुआ?

(A) दार्जिलिंग चाय

(B) बनारसी साड़ी

(C) तिरुपति लड्डू

(D) जयपुर के नीली मिट्टी के बर्तन

​50. नये श्रम संहिता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिये:

i. 29 श्रम कानूनों को 4 श्रम संहिताओं में संकलित किया गया है।

ii. नियोक्ता को 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रमिकों को निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जाँच प्रदान करना अनिवार्य है।

iii. न्यूनतम मजदूरी की समीक्षा प्रत्येक 5 वर्ष में की जानी है।

iv. महिला श्रमिकों के लिये 24 सप्ताह का सवैतनिक मातृत्व अवकाश अनिवार्य है।

(A) (i), (iii) और (iv)

(B) (i), (ii) और (iii)

(C) (ii), (iii) और (iv)

(D) (i), (ii) और (iv)

​51. ग्राम सभा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

​ग्राम पंचायत क्षेत्र का प्रत्येक निवासी इसका सदस्य होगा।

​ग्राम सभा की बैठक प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार होगी।

​ग्राम सभा के बैठक की अध्यक्षता सरपंच और उप-सरपंच के अनुपस्थिति में वरिष्ठतम् पंच करेगा।

​ग्राम सभा के सदस्यों की कुल संख्या के एक तिहाई से अधिक सदस्यों की लिखित माँग की जाने पर तीस दिवस के भीतर ग्राम सभा की बैठक बुलाई जायेगी।

उपर्युक्त कथनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक विकल्प सही है?

(A) 1 और 2 दोनों

(B) 1 और 3 दोनों

(C) 2 और 3 दोनों

(D) 2 और 4 दोनों

​52. बेगार प्रथा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के किस रियासत में प्रथम बगावत हुई थी?

(A) रायगढ़

(B) राजनांदगाँव

(C) छुईखदान

(D) बस्तर

​53. छत्तीसगढ़ राज्य की वर्तमान सिंचाई क्षमता के सन्दर्भ में कौन-से तथ्य सही हैं?

i. वर्तमान में राज्य की सिंचाई क्षमता 21.76 लाख हेक्टेयर है।

ii. वर्तमान में प्रदेश में 2514 लघु सिंचाई योजनाएँ निर्मित है।

iii. राज्य में भूगर्भीय जल का 49.50% उपयोग में लाया जा रहा है।

iv. राज्य निर्माण के बाद 10.48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता विकसित हुई है।

(A) (i), (ii) और (iii)

(B) (i) और (ii)

(C) (iv) और (i)

(D) (ii) और (iii)

​पेज 17 (प्रश्न 54-57)

​54. निम्नांकित में से कौन-सी जनजाति में आत्मा में विश्वास किया जाता है?

(A) टोडा

(B) कोटा

(C) उराँव

(D) उपर्युक्त सभी

​55. छत्तीसगढ़ के दण्डकारण्य क्षेत्र में कृषि से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

​दण्डकारण्य क्षेत्र की कुल बोयी गई भूमि के 8% भाग पर दलहन बोयी जाती है।

​दण्डकारण्य क्षेत्र की कुल बोयी गई भूमि के 1% भाग पर ज्वार बोयी जाती है।

​खरीफ के अंतर्गत चना, तिवरा, मटर, मूँग और उड़द की खेती की जाती है।

​दण्डकारण्य क्षेत्र की कुल बोयी गई भूमि के 25% भाग पर कोदो और कुटकी बोयी जाती है।

(A) केवल 1

(B) केवल 2 और 3

(C) केवल 1, 2 और 4

(D) केवल 1 और 4

​56. भारत के संविधान में नगर पंचायत का उल्लेख है

(A) भाग IX में

(B) भाग IXA में

(C) भाग IXB में

(D) पाँचवीं अनुसूची में

​57. खुरिया पठार में स्थित सबसे ऊँची चोटी है

(A) पण्डरापाट

(B) बरजूडीह

(C) भंवर पहाड़

(D) तेंदूपाट

​पेज 18 (प्रश्न 58-61)

​58. घोटुल का सामूहिक मनोरंजन गीत है

(A) कक्सार

(B) लोरिक चंदा

(C) हुल्कीपाटा

(D) डोला पारा

​59. छत्तीसगढ़ के शुष्क साल वन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

​शुष्क साल वन कनाई, रास, पीड़िया और पटक़ुरा विकास खण्ड में ढालों पर पाए जाते हैं।

​शुष्क साल वन की ऊँचाई 21 से 22 मी. तक होती है।

​शुष्क साल के वन लेटेराइट मिट्टी युक्त समतल पठारी भागों में जहाँ जल का निकास अच्छा है, मिलते हैं।

​शुष्क साल वन डोंगरगढ़ और खैरागढ़ रेंज में मिलते हैं।

(A) केवल 1

(B) केवल 1 और 2

(C) केवल 1, 2 और 3

(D) उपर्युक्त सभी

​60. छत्तीसगढ़ में गार्नेट खनिज निम्नलिखित जिलों में कहाँ पाया जाता है?

(A) गरियाबंद, जशपुर, बीजापुर

(B) बलरामपुर, सरगुजा, महासमुंद

(C) रायगढ़, कोरिया, कोरबा

(D) मुंगेली, सुकमा, कोंडागांव

​61. छत्तीसगढ़ में 'बिहई' किसका एक प्रकार है?

(A) नृत्य

(B) चौक

(C) लोकगीत

(D) लोकनाट्य

​पेज 19 (प्रश्न 62-65)

​62. 1918 में हुए उराँव बगावत के समय सरगुजा रियासत के शासक कौन थे?

(A) शिवराज सिंह

(B) अजित सिंह

(C) रामानुज शरण

(D) इंद्रप्रताप शरण

​63. आवास से संबंधित निम्नलिखित कथन किस जनजाति से संबंधित है?

"परम्परागत रूप से खद्दर घर या बन खद्दर, भिठी घर एवं लाड़ी या नान-अक-लाड़ी तीन प्रकार के आवास बनाए जाते हैं।"

(A) बैगा जनजाति

(B) डोरला जनजाति

(C) मुण्डा जनजाति

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

​64. छत्तीसगढ़ राज्य में ग्राम पंचायतों का वार्डों में विभाजन किया जाता है

(A) राज्यपाल द्वारा

(B) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा

(C) जिले के कलेक्टर द्वारा

(D) संबंधित ग्राम सभा द्वारा

​65. खारून नदी से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

​यह दुर्ग जिले की महत्वपूर्ण नदी है।

​इसका उद्गम चोरहानाला के पेंटेचुआ से हुआ है।

​दुर्ग-रायपुर सीमा में यह नदी लगभग 80.5 कि.मी. बहती है।

​यह नदी ढाल के अनुरूप 300 मी. से 150 मी. की ऊँचाई में प्रवाहित होती है।

(A) केवल 1 और 2

(B) केवल 1, 2 और 3

(C) केवल 1, 2 और 4

(D) उपर्युक्त सभी

​66. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य को ग्राम पंचायत के संगठन का निर्देश देता है?

(A) अनुच्छेद – 39

(B) अनुच्छेद – 40

(C) अनुच्छेद – 41

(D) अनुच्छेद – 42

​67. कॉलम - I में दिए शास्त्रीय संगीत/नृत्य को कॉलम - II में दिए उनसे संबंधित छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध विभूतियों को सुमेलित कीजिए।

कॉलम - I

​कथक

​तबला

​सितार

​भरतनाट्यम

​कॉलम - II

a. इंद्रानी चक्रवर्ती

b. मधुरिमा चंद्रशेखर शास्त्री

c. आरती जैन

d. मुकुंद नारायण भाले

​विकल्प:

(A) (1)-a, (2)-b, (3)-c, (4)-d

(B) (1)-c, (2)-d, (3)-a, (4)-b

(C) (1)-b, (2)-c, (3)-a, (4)-d

(D) (1)-d, (2)-a, (3)-c, (4)-b

​68. उराँव जनजाति में 'सरहुल' त्यौहार का आयोजन कब होता है?

(A) नई फसल आने पर

(B) साल वृक्ष में फूल उगने पर

(C) कृषि के दौरान

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

​69. वी. वी. गिरि किस आंदोलन के समय राजनांदगाँव आए थे?

(A) प्रथम मिल मजदूर आंदोलन

(B) द्वितीय मिल मजदूर आंदोलन

(C) तृतीय मिल मजदूर आंदोलन

(D) भारत छोड़ो आंदोलन

​70. अभिकथन (A) : छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा में सुधार हेतु छत्तीसगढ़ एक्सीलरेटेड लर्निंग फॉर नॉलेज इकानामी (चाक) संचालित की जा रही है।

कारण (R) : प्राथमिक स्तर पर छात्रों को उनकी मातृभाषा के आधार पर शिक्षण देने की व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है।

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है

(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है

(C) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है

(D) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है

​71. 'धर्मेश' किस जनजाति के प्रमुख देवता हैं?

(A) उराँव

(B) मुरिया

(C) भुंजिया

(D) बिंझवार

​72. "खूब परिश्रम करना" के लिए सही मुहावरा चुनें।

(A) पनही चमकाना

(B) पनही तोरना

(C) पनही खियाना

(D) पनही उचाना

​73. पी.एम. कुसुम योजना के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

i. यह योजना कृषि क्षेत्र को डीजल मुक्त बनाने के लिये है।

ii. छत्तीसगढ़ के वर्तमान बजट (2025-26) में इस योजना के लिए 326 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है।

iii. इस योजना के लिए केन्द्र सरकार कुल लागत का 30% या 60% तक सब्सिडी देती है।

iv. इस योजना में कृषक बंजर/परती भूमि पर 2 मेगावाट तक सौर ऊर्जा संयन्त्र स्थापित कर सकते हैं।

(A) (iii) और (iv)

(B) (ii) और (iv)

(C) (i) और (iv)

(D) (ii) और (iii)

​74. पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

​सन् 1921 में पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ गौरव प्रचारक मण्डली की स्थापना की थी।

​उड़िया के वामण्डा राज्य के अधिपति ने पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय को 'काव्य विनोद' की उपाधि प्रदान की।

​पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय हिन्दी के अतिरिक्त संस्कृत, अंग्रेजी, बंगला और उड़िया भाषा के विद्वान थे।

​पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय के सम्पादकत्व में सन् 1932 और 1937 में पुरातत्व संबंधी लेखों का दो खण्डों में प्रकाशन हुआ।

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) केवल 2 और 3

(D) उपर्युक्त सभी

​77. पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 के अनुसार ग्राम में साधारणतया शामिल होंगे:

​पुरवां या पुरवों का समूह

​समुदाय समाविष्ट हो

​कम से कम 200 की जनसंख्या

​परम्पराओं और रूढ़ियों के अनुसार कार्यकलापों का प्रबंध करता हो

(A) 1, 2, 3

(B) 1, 2, 4

(C) 2, 3, 4

(D) 1, 3, 4

​78. छत्तीसगढ़ राज्य के बजट 2025-26 में पी.एम.-जनमन सड़क निर्माण योजना एवं मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण योजना के लिए कितना बजट क्रमशः आवंटित किया गया है?

(A) रु. 500 करोड़ एवं रु. 200 करोड़

(B) रु. 3,200 करोड़ एवं रु. 5,500 करोड़

(C) रु. 875 करोड़ एवं रु. 738 करोड़

(D) रु. 3,500 करोड़ एवं रु. 1,850 करोड़

​79. रायपुर के किस होटल में "रायपुर षड़यंत्र केस" की योजना बनाई गई थी?

(A) इम्पीरियल होटल

(B) न्यू इंडिया होटल

(C) राज होटल

(D) ओरिएन्टल होटल

​80. निम्नलिखित में से कौन-सा आभूषण कान में पहना जाता है?

तितरी

​लेरकी

​झुमका

​पाटिया

(A) केवल 1

(B) केवल 1, 2 और 3

(C) केवल 4

(D) केवल 3

​81. मुख्यमंत्री अमृत योजना के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

​यह योजना वर्ष 2016 से संचालित है।

​यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कबीरधाम एवं बस्तर जिले में संचालित है।

​इस योजना के तहत सुगंधित सोया दूध प्रदान किया जाता है।

​यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुने गये जिलों के 2554 प्राथमिक एवं 1165 माध्यमिक विद्यालयों में संचालित की जा रही है।

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) केवल 3

(D) उपर्युक्त सभी

​82. 'बीस दुअरिया' मंदिर कहाँ स्थित है?

(A) मल्हार

(B) तालागाँव

(C) तुरतुरिया

(D) रतनपुर

​83. "एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन" विषय का संबंध है:

(A) राज्योत्सव – 2025

(B) चक्रधर समारोह – 2025

(C) सिरपुर महोत्सव – 2025

(D) भारत रंग महोत्सव – 2025

​84. छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2024 की स्थिति में बिजली उपयोग की स्थापित क्षमता (मेगावाट) में कितनी थी?

(A) 2840 मेगावाट

(B) 138.70 मेगावाट

(C) 2850 मेगावाट

(D) 2978.70 मेगावाट

85. छत्तीसगढ़ में मराठा शासनकाल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

​छत्तीसगढ़ में मराठा शासनकाल में हलों की संख्या के आधार पर किसानों पर कर निर्धारण किया जाता था।

​मराठा शासनकाल में भूमि माप कर उसके अनुसार कर निर्धारण की व्यवस्था थी।

​मराठा शासनकाल में कर वसूली नगद राशि में की जाती थी।

​मराठा शासनकाल में अनाज की बिक्री का उचित प्रबंध था।

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) केवल 3

(D) उपर्युक्त सभी

​86. बिम्बाजी की मृत्यु पर रतनपुर की जनता काफी दुखी थी। इसका उल्लेख किस विदेशी यात्री ने किया है?

(A) कोलब्रुक

(B) जॉर्ज फोस्टर

(C) ह्वेन त्सांग

(D) ब्लंट

​87. 'कोठली' जलप्रपात स्थित है:

(A) कन्हार नदी

(B) रिहन्द नदी

(C) बनास नदी

(D) मांड नदी

​88. 'पर्रा भर लाई' काव्य संग्रह के लेखक हैं:

(A) डॉ. गोरे लाल चंदेल

(B) डॉ. बिहारी लाल साहू

(C) पं. श्याम लाल चतुर्वेदी

(D) डॉ. सुरेन्द्र दुबे

​89. छत्तीसगढ़ के पाण्डुवंश के शासन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

​शरभपुरीय राजवंश की सत्ता समाप्त होने के पश्चात् पाण्डुवंश ने अपना राज्य दक्षिण कोसल में स्थापित किया।

​हर्षगुप्त को परम-महेश्वर कहा गया है।

​हर्ष गुप्त के शासनकाल में राजधानी, सिरपुर में विष्णु मंदिर का निर्माण हुआ।

​तीवर देव के पश्चात् हर्ष गुप्त, महाशन्न और चंद्रगुप्त ने क्रमशः शासन किया।

(A) केवल 3 और 4

(B) केवल 3

(C) केवल 1 और 2

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

​90. सखी वन स्टॉप सेंटर में अस्थायी आश्रय प्रदान करने की अवधि कितनी है?

(A) 05 दिन तक

(B) 07 दिन तक

(C) 15 दिन तक

(D) 21 दिन तक

​91. पेन्ड्रा पठार कहाँ स्थित है?

(A) हसदेव-मांड बेसिन के मध्य

(B) लोरमी और हसदेव बेसिन के मध्य

(C) महानदी पार का मैदान

(D) शिवनाथ पार का मैदान

​92. छत्तीसगढ़ के एस.डी.जी. जिला स्तरीय प्रगति रिपोर्ट 2023 के आधार पर कॉलम - I एस.डी.जी. लक्ष्य को प्रगति में शीर्ष जिले कॉलम - II से सुमेलित कीजिए।

कॉलम - I

​लक्ष्य 05

​लक्ष्य 08

​लक्ष्य 10

​लक्ष्य 13

​कॉलम - II

a. कबीरधाम

b. रायपुर

c. बिलासपुर

d. रायगढ़

​विकल्प:

(A) (1)-a, (2)-b, (3)-d, (4)-c

(B) (1)-b, (2)-a, (3)-c, (4)-d

(C) (1)-c, (2)-b, (3)-a, (4)-d

(D) (1)-d, (2)-c, (3)-b, (4)-a

​93. "चरका गरु चरत जाय, करिया गरु सुतत जाय" जनउला का उत्तर क्या है?

(A) दीया और बाती

(B) पेंसिल और स्लेट

(C) समुद्र और लहर

(D) चाँद और काला आसमान

​94. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

I. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के 75 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया।

II. यह उपलब्धि जिले के प्रमुख कार्यक्रम 'स्वस्थ महिला, सक्षम परिवार' के अन्तर्गत है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(A) केवल (I)

(B) केवल (II)

(C) (I) और (II) दोनों

(D) न तो (I) न ही (II)

95. अभिकथन (A) : इंद्रावती अभयारण्य को 1981 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त हुआ।

कारण (R) : इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान को बाद में 1983 में प्रोजेक्ट टाइगर के अन्तर्गत टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।

(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है

(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है

(C) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है

(D) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है

​96. छत्तीसगढ़ की सकल घरेलू उत्पाद में विद्युत, गैस एवं जल आपूर्ति के योगदान में वृद्धि दर (स्थिर भाव 2011-12) किस वर्ष न्यूनतम रही है?

(A) 2022-23

(B) 2023-24

(C) 2024-25

(D) कभी नहीं रही

​97. PMKSY के अंतर्गत स्प्रिंकलर सेट एवं ड्रिप सिस्टम उपलब्ध कराये जाने हेतु लघु सीमान्त व अन्य कृषकों को क्रमशः कितने प्रतिशत अनुदान दिया जाता है?

(A) 55% लघु सीमान्त कृषकों को, 45% अन्य कृषकों को

(B) 45% लघु सीमान्त कृषकों को, 55% अन्य कृषकों को

(C) 50% लघु सीमान्त कृषकों को, 40% अन्य कृषकों को

(D) 65% लघु सीमान्त कृषकों को, 55% अन्य कृषकों को

​98. छत्तीसगढ़ में 'खीर' जैसा व्यंजन है:

(A) लिमड़

(B) खुरमी

(C) चौलेसर

(D) तरामई

​99. छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले खनिज (कॉलम-I) को उनके स्थान (कॉलम-II) से सुमेलित कीजिए।

कॉलम - I

​क्वार्टजाइट

​माइका

​लेड

​फायरक्ले

​कॉलम - II

a. पेन्ड्री

b. छि़राइपानी

c. गुढ़ीपूर्वा

d. भलई (लुंड्रा)

​विकल्प:

(A) (1)-a, (2)-c, (3)-b, (4)-d

(B) (1)-d, (2)-c, (3)-a, (4)-b

(C) (1)-d, (2)-b, (3)-c, (4)-a

(D) (1)-b, (2)-a, (3)-d, (4)-c

​100. छत्तीसगढ़ के निम्न वर्षा क्षेत्र के संबंध में कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

​निम्न वर्षा क्षेत्र में 1300 से 1400 मि.मी. वर्षा होती है।

​उत्तर-पूर्वी बघेलखण्ड का अधिकांश भाग तथा महानदी बेसिन का मध्य भाग इसमें सम्मिलित नहीं है।

​महानदी बेसिन के मध्य भाग में शिवनाथ पार के मैदान, महानदी शिवनाथ दोआब क्षेत्र तथा हसदेव एवं अरपा नदियों की निचली घाटियों में 1100 मि.मी. से 1200 मि.मी. के मध्य वर्षा होती है।

​छत्तीसगढ़ में निम्न वर्षा राज्य के 03 पूर्वी भागों में होती है।

(A) केवल 1

(B) केवल 2 और 3

(C) केवल 1, 2 और 4

(D) उपर्युक्त सभी

■संभावित उत्तर

प्रश्न सं. सही विकल्प उत्तर संक्षिप्त व्याख्या

1 (D) 1998 भारतीय रुपये का अवमूल्यन अब तक तीन बार (1949, 1966, और 1991) हुआ है।

2 (B) कालीबंगन राजस्थान के कालीबंगन में हड़प्पा काल के 'जुते हुए खेत' के साक्ष्य मिले हैं।

3 (C) (i), (ii), (iii), (iv) PLFS आंकड़ों के अनुसार प्रवासन का सबसे बड़ा हिस्सा ग्रामीण-से-ग्रामीण (Rural to Rural) है।

4 (B) एन. के. सिंह समिति FRBM एक्ट की समीक्षा और संशोधन के लिए 2016 में एन.के. सिंह समिति बनी थी।

5 (C) रिहला मोरक्को के यात्री इब्न बतूता ने अपने यात्रा वृत्तांत 'रिहला' को अरबी भाषा में लिखा था।

6 (D) (ii), (iv), (iii), (i) सामान्यतः राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) सबसे अधिक होता है, उसके बाद राजस्व घाटा।

7 (D) पैमाना पृथ्वी मॉडल इसे 'Scale Model' या मानचित्र (Map) भी कहा जाता है जहाँ पैमाने (Scale) का उपयोग होता है।

8 (B) नाड़ी (Pulse) हृदय के संकुचन से धमनियों में होने वाले विस्तार को 'पल्स' या नाड़ी कहा जाता है।

9 (D) मिलिन्द पन्हा राजा मिलिंद और नागसेन के बीच संवाद पर आधारित इस ग्रंथ को पाली का श्रेष्ठ ग्रंथ माना जाता है।

10 (D) (i), (ii) और (iii) MSP के तहत वर्तमान में 7 अनाज, 5 दालें, 7 तिलहन और 4 नकदी फसलें (कुल 23) शामिल हैं।

11 (C) पंजाब सरदार सरोवर बांध के लाभार्थी राज्य गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान हैं।

12 (B) दिल्ली - मुम्बई - चेन्नई - कोलकाता यह परियोजना भारत के इन चार प्रमुख महानगरों को सड़क मार्ग से जोड़ती है।

13. ज्ञान के स्रोत (मीमांसा दर्शन): कुमारिल भट्ट 'अनुपलब्धि' को छठे स्वतंत्र प्रमाण के रूप में स्वीकार करते हैं, जबकि प्रभाकर इसे प्रमाण नहीं मानते। सही विकल्प: (D)

14. नीति आयोग द्वारा अपने राष्ट्रीय बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (MPI) में सम्मिलित कौन-से दो संकेतक UNDP के सूचकांक में नहीं हैं?

​सही विकल्प: (A) (i) और (ii)

​व्याख्या: वैश्विक MPI (UNDP द्वारा जारी) में 10 संकेतक होते हैं। नीति आयोग ने भारतीय संदर्भ को ध्यान में रखते हुए इसमें दो अतिरिक्त संकेतक जोड़े हैं: 'बैंक खाता' (Bank Account) और 'मातृत्व स्वास्थ्य' (Antenatal Care/Maternal Health)। इसलिए, ये दो भारत के सूचकांक में तो हैं, लेकिन वैश्विक सूचकांक में नहीं।

​15. प्राचीन भारत में सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व के किस महाजनपद में सरयू नदी के तट पर अयोध्या नगर अवस्थित था?

​सही विकल्प: (B) कोसला (Kosala)

​व्याख्या: कोसल महाजनपद की दो राजधानियाँ थीं—उत्तरी कोसल की अयोध्या (बाद में साकेत) और दक्षिणी कोसल की श्रावस्ती। अयोध्या सरयू नदी के तट पर स्थित है।

​16. नीति आयोग द्वारा प्रकाशित 'राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2025' में शीर्ष तीन स्थानों का सही क्रम क्या है?

​सही विकल्प: (D) (iii), (i), (ii)

​व्याख्या: हालिया रिपोर्टों और आर्थिक सर्वेक्षणों के रुझान के अनुसार, ओड़िशा अक्सर राजकोषीय प्रबंधन (Fiscal Management) में शीर्ष पर रहता है। छत्तीसगढ़ और गोवा भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हैं। 2025 के सूचकांक के अनुसार सही क्रम ओड़िशा (प्रथम), छत्तीसगढ़ (द्वितीय) और गोवा (तृतीय) है।

17 केन्द्रीय बजट 2025-26 के नवीनतम प्रावधानों और MSME परिभाषा में हालिया संशोधनों के अनुसार, इस प्रश्न का सही उत्तर इस प्रकार है:

​सही विकल्प: (B ) ₹ 25 करोड़

​व्याख्या:

​भारत सरकार ने MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) की परिभाषा में जो बदलाव किए हैं, उनके तहत 'लघु उद्यम' (Small Enterprises) के लिए निवेश और टर्नओवर की सीमा निम्नलिखित है:

​निवेश (Investment): मशीनरी या उपकरण में निवेश ₹ 25 करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए।

​टर्नओवर (Turnover): वार्षिक कारोबार 100 करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए।

​इससे पहले यह सीमा काफी कम थी, लेकिन व्यवसायों को विस्तार करने में मदद करने के लिए इसे बढ़ाया गया है। अब सूक्ष्म (Micro), लघु (Small) और मध्यम (Medium) उद्योगों का वर्गीकरण 'निवेश' और 'टर्नओवर' दोनों के संयुक्त मानदंडों के आधार पर किया जाता है।

​18. भारतीय आइंस्टाइन: कनिष्क के दरबार के प्रसिद्ध दार्शनिक और वैज्ञानिक नागार्जुन को उनकी सापेक्षता के सिद्धांत (शून्यवाद) के कारण 'भारतीय आइंस्टाइन' कहा जाता है। सही विकल्प: (C)

​19. न्यायाधीशों का स्थानांतरण: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 222 के अंतर्गत राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से किसी न्यायाधीश का स्थानांतरण कर सकते हैं। सही विकल्प: (D)

​20. सॉर्टर रोग: यह रोग एन्थ्रेक्स बैक्टीरिया के कारण होता है, जो अक्सर ऊन छँटाई (sorting) करने वाले श्रमिकों को प्रभावित करता है। सही विकल्प: (C)

21. विश्व की सबसे लम्बी अटल राजमार्ग सुरंग, हिमालय की किस पर्वतमाला में बनाई गयी है?

​सही विकल्प: (C) पीर पंजाल पर्वतमाला

​व्याख्या: अटल सुरंग (Atal Tunnel), जिसकी लंबाई 9.02 किमी है, मनाली-लेह राजमार्ग पर पूर्वी पीर पंजाल हिमालय श्रृंखला में रोहतांग दर्रे के नीचे स्थित है।

​22. "तिलकमंजरी" नामक ग्रन्थ के रचनाकार कौन है?

​सही विकल्प: (B) धनपाल

​व्याख्या: 'तिलकमंजरी' संस्कृत साहित्य की एक प्रसिद्ध गद्य कथा है, जिसकी रचना 10वीं-11वीं शताब्दी के जैन कवि धनपाल ने की थी। वे धार के राजा मुंज और भोज के दरबारी कवि थे।

​23. भारत में राज्यों की सौर ऊर्जा क्षमता के संदर्भ में कथनों पर विचार करें:

​राजस्थान में सबसे अधिक सौर ऊर्जा क्षमता है।

​सिक्किम में सबसे कम सौर ऊर्जा क्षमता है।

​सही विकल्प: (A) कथन (1) और (2) दोनों सही हैं

​व्याख्या: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान स्थापित सौर क्षमता में भारत में पहले स्थान पर है। वहीं, हिमालयी राज्य सिक्किम में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सौर क्षमता सबसे कम है।

​24. फैक्ट्री चिमनी उत्सर्जन से वायु प्रदूषण कम करने के लिए किस बल का उपयोग किया जाता है?

​सही विकल्प: (B) इलेक्ट्रोस्टैटिक बल (Electrostatic Force)

​व्याख्या: फैक्ट्रियों में इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) का उपयोग किया जाता है। यह यंत्र उच्च वोल्टेज वाले इलेक्ट्रोस्टैटिक बल का उपयोग करके धूल, कालिख और फ्लाई-ऐश जैसे आवेशित कणों को धुएँ से अलग कर देता है।

​25. निम्नलिखित में से कौन-से देवता पूर्णतया 'पृथ्वी वर्ग' से संबंधित नहीं थे?

​सही विकल्प: (A) प्रजापति

​व्याख्या: ऋग्वैदिक देवताओं को तीन श्रेणियों में बांटा गया है:

​पृथ्वी के देवता: अग्नि, सोम, पृथ्वी, बृहस्पति।

​अंतरिक्ष के देवता: इंद्र, रुद्र, वायु।

​आकाश के देवता: वरुण, सूर्य, मित्र, प्रजापति (प्रजापति को प्रायः अंतरिक्ष या आकाश के सृजनकर्ता वर्ग में रखा जाता है, वे पृथ्वी वर्ग के मूल देवता नहीं हैं)।

​26. खिलाड़ी और खेल सुमेल: दिव्या देशमुख (शतरंज), स्मृति मंधाना (क्रिकेट), सुधांशु मित्तल (खो-खो), आयुष शेट्टी (बैडमिंटन) और वंदना कटारिया (हॉकी)। सही विकल्प: (B)

प्रश्न सं. सही विकल्प उत्तर संक्षिप्त व्याख्या

27 (B) अनुच्छेद – 120 अनुच्छेद 120(1) के तहत पीठासीन अधिकारी किसी सदस्य को अपनी मातृभाषा में बोलने की अनुमति दे सकते हैं।

28 (D) तमिल 2004 में तमिल को भारत की पहली शास्त्रीय भाषा (Classical Language) घोषित किया गया था।

29 (B) न्याय न्याय दर्शन 'आस्तिक' है क्योंकि यह वेदों की प्रामाणिकता और ईश्वर को मानता है।

30 (C) (iv), (i), (ii), (iii) आत्मीय सभा (1815), ब्रह्म समाज (1828), दक्षिण भारत का ब्रह्म समाज (1864), साधारण ब्रह्म समाज (1878)।

31 (C) दबाव कम हो जाता है P = F/A; चौड़ी पट्टियों से क्षेत्रफल (Area) बढ़ता है जिससे दबाव (Pressure) कम होता है और वजन उठाना आसान होता है।

32 (D) 4, 3, 2, 1 प्रोजेक्ट बाघ (1973), हाथी (1992), शेर (2020-21), चीता (2022)। (उपलब्ध विकल्पों में यह निकटतम तर्कसंगत क्रम है)।

33 (D) (a)-iv, (b)-ii, (c)-i, (d)-iii सिंधु-चेनाब, गंगा-कोसी, ब्रह्मपुत्र-सुबनसिरी, मेघना-जतिंगा।

34 (C) 2017-18 2017-18 के बजट से योजनाबद्ध (Planned) और गैर-योजनाबद्ध (Non-planned) वर्गीकरण समाप्त कर दिया गया।

35 (A) देवराय प्रथम इन्होंने तुंगभद्रा नदी पर बांध बनवाया और सिंचाई के लिए नहरें निकाली थीं।

36 (B) सिलिकॉन सिलिकॉन (Silicon) एक उपधातु (Metalloid) है, जिसमें धातु और अधातु दोनों के गुण होते हैं।

37 (A) परमाणु ऊर्जा क्षेत्र यह वर्तमान सुरक्षा और नियामक ढांचे से संबंधित बजट/विधेयक प्रावधान है।

38 (B) केवल (iii) और (iv) यह लिटन ने लगाया और रिपन ने समाप्त किया था। (i) और (ii) कथन गलत लिखे गए हैं।

39 (D) उपर्युक्त सभी ये 2025 के नवीनतम बजट और आर्थिक सर्वेक्षण के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य/आंकड़े हैं।

40 (B) भारत के मुख्य न्यायाधीश 2023 के नए अधिनियम के तहत CJI को चयन समिति से हटा दिया गया है।

41 (C) BeatPlasticPollution 2025 के पर्यावरण दिवस का प्रमुख विषय/फोकस है।

42 (A) चन्देल काल खजुराहो के मंदिरों का निर्माण 950-1050 ईस्वी के बीच चन्देल शासकों ने करवाया था।

43 (A) वैपुल्य सूत्र महायान बौद्ध धर्म के नियमों और सिद्धांतों का वर्णन वैपुल्य सूत्रों में मिलता है।

44 (C) अशोक दलवई किसानों की आय दोगुनी करने के रोडमैप के लिए अशोक दलवई समिति गठित की गई थी।

45 (A) अनुच्छेद 300 A 44वें संशोधन (1978) द्वारा संपत्ति के अधिकार को अनुच्छेद 300A के तहत कानूनी अधिकार बनाया गया।

46 (A) सर चार्ल्स लायेल 1839 में सर चार्ल्स लायेल ने सर्वप्रथम "प्लीस्टोसीन" (Pleistocene) शब्द का प्रयोग किया था।

47 (C) भगवद गीता एवं रामायण 2024-25 में इन ग्रंथों की प्रतियों को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है।

48 (B) बायोएनर्जेटिक्स जीवित जीवों और खाद्य श्रृंखला में ऊर्जा के रूपांतरण के अध्ययन को बायोएनर्जेटिक्स कहते हैं।

49 (A) दार्जिलिंग चाय 2004 में दार्जिलिंग चाय भारत का पहला उत्पाद था जिसे GI टैग मिला।

50 (B) (i), (ii) और (iii) मातृत्व अवकाश सवैतनिक 26 सप्ताह का है, इसलिए कथन (iv) गलत है।

प्रश्न सं. सही विकल्प उत्तर संक्षिप्त व्याख्या

51 (D) 2 और 4 दोनों ग्राम सभा का सदस्य होने के लिए 'मतदाता सूची' में नाम होना अनिवार्य है (सिर्फ निवासी होना पर्याप्त नहीं)। कथन 3 गलत है क्योंकि सरपंच-उपसरपंच की अनुपस्थिति में ग्राम सभा द्वारा निर्वाचित सदस्य अध्यक्षता करता है।

52 (B) राजनांदगाँव राजनांदगाँव रियासत में ठाकुर प्यारेलाल सिंह के नेतृत्व में बी.एन.सी. मिल मजदूरों ने बेगार प्रथा और शोषण के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन किया था।

53 (B) (i) और (ii) छत्तीसगढ़ की वर्तमान सिंचाई क्षमता लगभग 21.47 से 21.76 लाख हेक्टेयर के बीच है और लघु सिंचाई योजनाओं की संख्या लगभग 2500+ है।

54 (C) उराँव उराँव जनजाति में पूर्वजों की आत्मा (पुर्खा) और 'सरना देवी' पर गहरा विश्वास पाया जाता है।

55 (D) केवल 1 और 4 दंडकारण्य (बस्तर क्षेत्र) में कोदो-कुटकी और दलहन का उत्पादन प्रमुखता से होता है। कथन 3 गलत है क्योंकि तिवरा और चना मुख्य रूप से मैदानी क्षेत्रों की फसलें हैं।

56 (B) भाग IXA में 74वें संविधान संशोधन द्वारा नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को भाग IXA (अनुच्छेद 243P से 243ZG) में जोड़ा गया है।

57 (C) भंवर पहाड़ जशपुर-सामरी पाठ प्रदेश के अंतर्गत खुरिया पठार की सबसे ऊंची चोटी भंवर पहाड़ मानी जाती है।

58 (C) हुल्कीपाटा मुरिया जनजाति में घोटुल के अंदर मनोरंजन के लिए गाया जाने वाला सामूहिक गीत 'हुल्कीपाटा' है।

59 (D) उपर्युक्त सभी छत्तीसगढ़ के शुष्क साल वन मुख्य रूप से मैदानी और कम वर्षा वाले ढालों (डोंगरगढ़, खैरागढ़) पर पाए जाते हैं। इनकी ऊंचाई नम साल वनों से कम होती है।

60 (A) गरियाबंद, जशपुर, बीजापुर गार्नेट (रक्तमणि) मुख्य रूप से गरियाबंद (देवभोग क्षेत्र) और जशपुर के क्षेत्रों में पाया जाता है।

61 (B) चौक 'बिहई' छत्तीसगढ़ की लोक कला में 'चौक पूरने' या मांगलिक अवसरों पर बनाए जाने वाले भित्ति चित्रों/अलंकरण का एक प्रकार है।

62 (C) रामानुज शरण 1918 के उराँव विद्रोह के समय सरगुजा के महाराजा रामानुज शरण सिंह देव शासन कर रहे थे।

63 (B) डोरला जनजाति खद्दर और लाड़ी जैसे आवास प्रकार मुख्य रूप से बस्तर की डोरला जनजाति की वास्तुकला से संबंधित हैं।

64 (C) जिले के कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायतों का वार्डों में विभाजन और उनका सीमांकन जिले के कलेक्टर द्वारा किया जाता है।

65 (B) केवल 1, 2 और 3 खारून नदी का उद्गम बालोद (पुराना दुर्ग) के संजारी क्षेत्र के पास 'पेंटेचुआ' से होता है और यह रायपुर-दुर्ग की सीमा बनाती है।

​66. ग्राम पंचायत संगठन: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 40 राज्य को ग्राम पंचायतों के गठन का निर्देश देता है। सही विकल्प: (B)

प्रश्न सं. सही विकल्प उत्तर संक्षिप्त व्याख्या

67 (B) (1)-c, (2)-d, (3)-a, (4)-b कथक-आरती जैन, तबला-मुकुंद भाले, सितार-इंद्रानी चक्रवर्ती, भरतनाट्यम-मधुरिमा चंद्रशेखर।

68 (B) साल वृक्ष में फूल उगने पर उराँव जनजाति चैत्र मास में साल के वृक्षों में फूल (सरई फूल) आने पर सरहुल मनाती है।

69 (B) द्वितीय मिल मजदूर आंदोलन 1924 में बी.एन.सी. मिल राजनांदगाँव के दूसरे बड़े आंदोलन के दौरान वी.वी. गिरि वहाँ आए थे।

70 (B) (A) और (R) दोनों सही हैं... CHALK परियोजना शिक्षा सुधार के लिए है और मातृभाषा शिक्षण भी एक नीति है, पर दोनों स्वतंत्र तथ्य हैं।

71 (A) उराँव उराँव जनजाति के सर्वोच्च देवता 'धर्मेश' (सूर्य का प्रतीक) माने जाते हैं।

72 (C) पनही खियाना छत्तीसगढ़ी में अत्यधिक परिश्रम या दौड़-धूप करने के लिए 'पनही खियाना' (जूते घिसना) मुहावरा है।

73 (D) (ii) और (iii) बजट 2025-26 में इसके लिए प्रावधान और सब्सिडी के प्रतिशत आंकड़ों में संशोधन संभव है।

74 (D) उपर्युक्त सभी लोचन प्रसाद पाण्डेय छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकार और इतिहासकार थे। सभी कथन उनके बारे में सत्य हैं।

77 (B) 1, 2, 4 PESA एक्ट के तहत ग्राम में पुरवां, समुदाय और परंपराएं शामिल हैं, 200 की जनसंख्या अनिवार्य शर्त नहीं है।

78 (C) रु. 875 करोड़ एवं रु. 738 करोड़ बजट 2025-26 के नवीनतम आवंटन आंकड़ों के अनुसार।

79 (A) इम्पीरियल होटल 1942 के रायपुर षड़यंत्र केस की रूपरेखा परसराम सोनी और उनके साथियों ने इसी होटल में बनाई थी।

80 (B) केवल 1, 2 और 3 तितरी, लेरकी और झुमका कान के आभूषण हैं, जबकि पाटिया सिर/बालों का आभूषण है।

81 (D) उपर्युक्त सभी मुख्यमंत्री अमृत योजना (दूध वितरण) के संबंध में दिए गए सभी प्रायोगिक तथ्य सही हैं।

82 (D) रतनपुर में सर्वेश्वर महादेव मंदिर को 'बीस दुअरिया' भी कहा जाता है।

83 (B) चक्रधर समारोह – 2025 रायगढ़ में आयोजित होने वाले संगीत शिरोमणि राजा चक्रधर के समारोह की थीम प्रायः कला सृजन पर होती है।

84 (D) 2978.70 मेगावाट छत्तीसगढ़ राज्य की अपनी कुल स्थापित क्षमता (तापीय + जल + अन्य) वर्तमान में इसी स्तर पर है।

85 (A) केवल 1 मराठा काल में 'हल्बंदी' व्यवस्था प्रचलित थी जहाँ हलों की संख्या पर कर लगता था, माप पर नहीं।

86 (B) जॉर्ज फोस्टर 1788 में रतनपुर आए जॉर्ज फोस्टर ने बिम्बाजी भोंसले की लोकप्रियता और जनता के दुख का वर्णन किया है।

87 (A) कन्हार नदी कोठली जलप्रपात बलरामपुर जिले में कन्हार नदी पर स्थित है।

88 (C) पं. श्याम लाल चतुर्वेदी पद्मश्री श्याम लाल चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ी के प्रसिद्ध कवि हैं, 'पर्रा भर लाई' उनकी कालजयी कृति है।

89 (A) केवल 3 और 4 सिरपुर का विष्णु (लक्ष्मण) मंदिर रानी वासाटा ने बनवाया था, हर्षगुप्त ने नहीं। वंशावली क्रम भी अलग है।

90 (A) 05 दिन तक सखी वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को तत्काल 5 दिनों का अस्थायी आश्रय दिया जाता है।

91 (B) लोरमी और हसदेव बेसिन के मध्य पेन्ड्रा-लोरमी का पठार भौगोलिक रूप से इसी क्षेत्र में स्थित है।

92 (C) (1)-c, (2)-b, (3)-a, (4)-d SDG इंडिया इंडेक्स 2023 की जिला रिपोर्ट के अनुसार जिलों का प्रदर्शन।

93 (B) पेंसिल और स्लेट जनउला का अर्थ: सफेद पेंसिल घिसती जाती है और काली स्लेट भरती (सोती) जाती है।

94 (A) केवल (I) सूरजपुर जिले ने यह उपलब्धि प्राप्त की है, लेकिन कार्यक्रम का नाम अलग हो सकता है।

95 (A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं... इंद्रावती बस्तर का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है और बाद में टाइगर रिजर्व बना।

96 (C) 2024-25 आर्थिक सर्वेक्षण के पूर्वानुमानों के अनुसार विद्युत और जलापूर्ति क्षेत्र की वृद्धि दर इस वर्ष सबसे कम रही।

97 (A) 55% और 45% PMKSY (सिंचाई योजना) के तहत सब्सिडी का यही मानक केंद्र द्वारा निर्धारित है।

98 (D) तसमई छत्तीसगढ़ी व्यंजनों में तरामई दूध और चावल से बना 'खीर' जैसा मीठा व्यंजन है।

99 (A) (1)-a, (2)-c, (3)-b, (4)-d खनिजों और उनके प्रमुख उत्खनन/प्राप्ति स्थलों का सही मिलान।

100 (C) केवल 1, 2 और 4 छत्तीसगढ़ के मैदानी भागों में औसत वर्षा 1100-1200 मिमी होती है, जो निम्न वर्षा की श्रेणी में आता है।

#Hamarbilaspur

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story