Begin typing your search above and press return to search.

विधानसभा बजट सत्र 2026: बजट अनुदान पर चर्चा के दौरान अफसरों की गैरमौजूदगी को लेकर विपक्ष ने जताई आपत्ति, चर्चा का किया बहिष्कार

CG Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंत्री टंकराम वर्मा के विभागों से जुड़े बजट अनुदान पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। विपक्ष इस बात को लेकर नाराज हो गया, चर्चा के दौरान सदन में राजस्व विभाग के सीनियर अफसर नदारद रहे। इसे मुद्दा बनाकर विपक्ष ने जमकर हंगामा और चर्चा का बहिष्कार कर दिया।

विधानसभा बजट सत्र 2026: बजट अनुदान पर चर्चा के दौरान अफसरों की गैरमौजूदगी को लेकर विपक्ष ने जताई आपत्ति, चर्चा का किया बहिष्कार
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।13 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंत्री टंकराम वर्मा के विभागों से जुड़े बजट अनुदान पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। विपक्ष इस बात को लेकर नाराज हो गया, चर्चा के दौरान सदन में राजस्व विभाग के सीनियर अफसर नदारद रहे। इसे मुद्दा बनाकर विपक्ष ने जमकर हंगामा और चर्चा का बहिष्कार कर दिया।

विधायक अजय चंद्राकर ने प्राइवेट कॉलेज का उठाया मुद्दा

अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे और लगातार खुल रहे प्राइवेट कॉलेज का मुद्दा उठाया। विधायक चंद्राकर ने कहा, छत्तीसगढ़ में प्राइवेट कॉलेजों की बाढ़ सी आ गई है। धड़ल्ले से कॉलेज खुल रहे हैं। कॉलेज खोलने की अनुमति दी जा रही है, मानिटरिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। यूजीसी के मापदंडों व नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, यह देखने वाला कोई नहीं है। इसका खामियाजा छात्रों और पालकों को भुगतना पड़ रहा है। फैकल्टी की कमी और गुणवत्ताविहीन शिक्षा के बाद छात्रों और पालकों से मोटी फीस वसूली जा रही है। विधायक चंद्राकर ने कहा, जिस तेजी के साथ छत्तीसगढ़ में प्राइवेट कॉलेज खोले जा रहे हैं या खोलने की अनुमति दी जा रही है,उस अनुपात में उच्च शिक्षा विभाग के पास मानिटरिंग के लिए अधिकारी व स्टॉफ नहीं है। विधायक चंद्राकर ने आरोप लगाया, अधिकांश प्राइवेट विश्वविद्यालयों में राज्य के बाहर के व्यक्ति को कुलपति नियुक्त किया गया ाहै। विधायक ने सवाल उठाया और पूछा,क्या छत्तीसगढ़ में योग्य प्रतिभाओं की कमी है।

सदन में नजर नहीं आए अफसर, भड़का विपक्ष

बजट अनुदान पर चर्चा के दौरान जब विपक्ष को इस बात की जानकारी मिली, राजस्व विभाग के वरिष्ठ अफसर सदन में नहीं है,तब विपक्ष ने इस पर जमकर आपत्ति दर्ज कराई और सत्ता पक्ष को आड़ेहाथों लिया। नाराज विपक्ष ने दोटूक कहा, अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों का सदन में उपस्थित रहना जरुरी है।

पढ़िए राजस्व मंत्री ने क्या कहा

नाराज विपक्ष के तर्क के बीच राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, वे स्वयं सदन में मौजूद हैं और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष अधिकारियों को सदन में बुलाने पर अड़े रहे। इस बीच विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया और चर्चा का बहिष्कार कर दिया।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story