Begin typing your search above and press return to search.

CG विधानसभा बजट सत्र 2026: अमानक चावल खरीदी और पीडीएस के मुद्दे पर गरमाया सदन: कांग्रेस ने दो बार किया बर्हिगमन...

CG Vidhansabha Budget Session 2026: अमानक चावल खरीदी और पीडीएस के मुद्दे पर गरमाया सदन: कांग्रेस ने दो बार किया बर्हिगमन, विपक्ष के सवालों से पूरे समय घिरे रहे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल...

CG विधानसभा बजट सत्र 2026: अमानक चावल खरीदी और पीडीएस के मुद्दे पर गरमाया सदन: कांग्रेस ने दो बार किया बर्हिगमन...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।15 मार्च 2026|अमानक चावल खरीदी और ई केवायसी के नाम पर छत्तीसगढ़ के 30 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारियों को चावल नहीं मिल रहा है। प्रश्नकाल के दौरान इन दोनों मुद्दों पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल घिरे रहे। विपक्षी सदस्यों के सवालों का जवाब देते नहीं बना। इन दोनों ज्वलंत मुद्दों पर विपक्ष ने विरोध स्वरुप दो बार वाकआउट किया।

विधायक रामकुमार यादव ने सवाल किया, जब सक्ती जिले में बड़ी संख्या में राइस मिले हैं तब धान का उठाव क्यों रोका गया। 17 जनवरी तक धान का उठाव ना होने के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनी। विधायक ने कहा, लिखित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने लिखित में जवाब दिया है कि रिसाइक्लिंग की आशंका के चलते उठाव को रोकने का आदेश दिया गया था। मंत्री के इस जवाब को लेकर विधायक ने कहा, धान का उठाव ना होने से बारिश होने की स्थिति में धान की क्वालिटी खराब हो जाती है और घटिया चावल नागरिक आपूर्ति निगम के जरिए राशन दुकानों में पहुंचता है। विभागीय अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आखिर में गरीबाें को ही भुगतना पड़ता है।

17 करोड़ का अमानक चावल की खरीदी का मामला गूंजा

अमानक धान खरीदी के मुद्दे पर विपक्ष ने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को जमकर घेरा। विधायक ब्यास कश्यप ने पूछा, 17 करोड़ रुपये का अमानक धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले अफसरों और राइस मिलर्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे क्या। संगठित अपराध करने वाले अफसरों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

डॉ. महंत ने सवाल उठाया, मंत्री और सीएम के जिले से अमानक चावल कैसे पहुंचा कोरबा

नेता प्रतिपक्ष डाॅ चरणदास महंत ने खाद्य मंत्री से पूछा, आपके गृह जिले बेमेतरा और सीएम के गृह जिले जशपुर से किस जादू के जरिए अमानक चावल कोरबा जिला पहुंच गया। बालोद जिले से भी कोरबा अमानक चावल लाया गया है। यह कैसे हुआ, किसके आईडी से इस तरह का फर्जीवाड़ा किया गया है।

चौतरफा घिरे मंत्री ने इस तरह दिया जवाब

मंत्री बघेल ने सदन को बताया, अमानक चावल की खरीदी करने वाले अधिकारियों और इसमें संलिप्त राइस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने कहा, जीएम नान प्रमोद जांगड़े को सस्पेंड कर दिया है। एजीएम महेंद्र साहू व 10 अधिकारी व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा व कटघोरा के 26 राइस मिलर्स को होंगे ब्लैक लिस्टेड

विपक्ष के लगातार दबाव के चलते खाद्य मंत्री ने सदन में जानकारी देते हुए बताया, अमानक चावल की सप्लाई करने के आरोप में कोरबा जिले के 12 व कटघोरा के 14 राइस मिलर्स को मानक चावल जमा करने नोटिस जारी किया गया है। इन सभी को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने कहा, जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सीएम ने पूछा, इस पूरे मामले को पुलिस को सौपेंगे क्या

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंत्री से पूछा, बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, एक तरह से यह संगठित अपराध है, पूरे मामले को पुलिस को सौंप कर जांच कराएंगे क्या। दोषियों के खिलाफ एफआईआर कराएंगे क्या।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story